MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विभिन्न प्रकार के वन, घास भूमियाँ और झाड़ियों को प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।
(ब) मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
मानसूनी वनों की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
- मानसूनी वनों के वृक्ष मध्यम ऊँचाई के होते हैं।
- वर्ष में एक बार वृक्ष अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। केवल आर्द्र पर्णपाती वनों के वृक्षों में यह क्रिया वर्षभर चलती रहती है।
(स) भारत में पाये जाने वाले किन्हीं दो वनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में पाये जाने वाले वन निम्नलिखित हैं –
- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
- उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
- कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
- ज्वारीय वन।
(द) पर्वतीय वनों की दो पेटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पर्वतीय वनों की पेटियाँ निम्नलिखित हैं –
- आर्द्र पर्वतीय वन
- समशीतोष्ण कटिबन्धीय चीड़ के वन
- शंकुधारी वन
- अल्पाइन वन।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत में कितने प्रकार की बनस्पति पाई जाती हैं ? किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में पाँच प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं –
- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
- उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
- कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
- ज्वारीय वन
- पर्वतीय वन
(i) उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन – यह वन पश्चिम बंगाल के मैदानों, उड़ीसा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की ऊँचाई अधिक होती है। ये वन घने होते हैं और सदैव हरे-भरे रहते हैं। आबनूस, महोगनी, रोजवुड, बाँस, ताड़, रबर यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
(ii) ज्वारीय वन – समुद्र तट के सहारे नदियों के डेल्टाओं में ज्वारीय वन पाये जाते हैं। सुन्दर वन इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है। ये वन पश्चिम बंगाल में गंगा के मुहाने पर पाये जाते हैं। मैंग्रोव और सुन्दरी यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
(ब) भारत में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाये जाते हैं ?
उत्तर:
भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग जीव-जन्तु पाये जाते हैं। ऊँचे पर्वतीय भागों में याक, मरुस्थलों में ऊँट, कच्छ के रन में जंगली गधे, पर्वतीय ढालों और दलदली भागों में गेंडे, गिर के वनों में सिंह और असम, केरल और कर्नाटक में हाथी, पर्वतीय ढालों की घास भूमियों में भेड़-बकरी, पतझड़ वनों में विविध प्रकार के हिरण, जंगली भैंसे, नीलगाय, तेन्दुआ, विभिन्न प्रकार के बन्दर आदि मिलते हैं। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु तथा मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। हमारे देश में अनेक प्रकार के रंग – बिरंगे पक्षी भी पाए जाते हैं।
(स) वनों का महत्व’ विषय पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित दो समूहों की आपस में सही जोड़ी | बनाएँ –
उत्तर:
(अ) (v) महोगनी वृक्ष
(ब) (iii) सागौन वृक्ष
(स) (iv) बबूल वृक्ष
(द) (i) सुन्दरी वृक्ष
(य) (ii) चीड़ के वृक्ष
प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) हमारा राष्ट्रीय पशु …………. है।
(ब) हमारा राष्ट्रीय पक्षी ………… है।
(स) नदियों के डेल्टाओं …………….. में वन पाये जाते हैं।
(द) गिर के वनों में ……………….. पाया जाता है।
(ङ) मरुस्थल का मुख्य पशु ……………. है।
उत्तर:
(अ) बाघ
(ब) मोर
(स) ज्वारीय वन
(द) सिंह
(ङ) ऊँट।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित में अन्तर बताइए –
(अ) सदाबहार वन और पर्णपाती वन।
उत्तर:
(ब) कंटीले वन और ज्वारीय वन।
उत्तर:
प्रश्न 6.
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित की स्थिति दर्शाइएकान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, गिर राष्ट्रीय उद्यान, रणथम्बोर पक्षी अभ्यारण्य, ज्वारीय वन।
उत्तर:
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment