MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) ग्राम पंचायत के मुखिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के मुखिया को ‘सरपंच’ कहते हैं।
(ब) पंचायतों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ?
उत्तर:
पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
(स) ग्राम सभा की बैठक कितने माह में होती है ?
उत्तर:
ग्राम सभा की बैठक प्रति तीन माह में होती है।
(द) जिला पंचायत के अध्यक्ष को कौन-सा दर्जा प्राप्त है ?
उत्तर:
जिला पंचायत के अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) स्थानीय स्वशासन का अर्थ समझाइए।
उत्तर:
जब किसी क्षेत्र के लोग किसी समिति या संस्था के माध्यम से स्वयं मिलकर दिन-प्रतिदिन की अपनी समस्याएँ सुलझाते हैं, उचित वैधानिक उपाय करते हैं, तो उसे स्थानीय स्वशासन कहते हैं।
(ब) ग्राम पंचायत का गठन कैसे होता है ? समझाइए।
उत्तर:
कम-से-कम एक हजार की आबादी वाले प्रत्येक गाँव में एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है। यदि किसी गाँव की आबादी एक हजार से कम है तो एक से अधिक गाँवों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बना दी जाती है। ग्राम पंचायत में 10 से 20 तक सदस्य (पंच) होते हैं जिनका चुनाव गाँव की जनता करती है। चुनाव करने के लिए पंचायत क्षेत्र को जनसंख्या के आधार पर कुछ वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य (पंच) का चुनाव होता है। इन वार्डों को पंचायत वार्ड कहते हैं। वार्ड के लोग वोट देकर पंच तथा सरपंच चुन लेते हैं। सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति ही पंच तथा सरपंच (प्रधान) बनता है।
(स) ग्राम पंचायतें ग्रामों के विकास के लिए क्या-क्या कार्य करती हैं ?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –
- गाँव की सफाई की व्यवस्था करना
- सड़कों पर रोशनी का प्रबन्ध करना
- शिक्षा की व्यवस्था
- शुद्ध पानी की व्यवस्था
- सड़क, नालियाँ, कुएँ, तालाब, पुलिया, आदि का निर्माण
- बीमारियों की रोकथाम के लिए टीके लगवाना
- अस्पताल एवं पिशु चिकित्सालय की व्यवस्था आदि।
(द) जनपद पंचायत का गठन एवं कार्यविधि समझाइए।
उत्तर:
जनपद पंचायत में चुने हुए सदस्यों के अलावा उस क्षेत्र से निर्वाचित विधान सभा के सदस्य भी होते हैं। इनके अतिरिक्त सहकारी बैंक के प्रतिनिधि भी जनपद पंचायत के सहयोजित सदस्य होते हैं। जनपद पंचायत का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य अपने खण्ड की ग्राम पंचायतों के कार्यों की देखभाल करना तथा उन्हें राज्य सरकार से धन दिलवाना है।
(य) जिला पंचायत के सदस्य कौन-कौन व्यक्ति होते हैं?
उत्तर:
जिला पंचायत के सदस्य निम्नलिखित होते हैं –
- जिले के मतदाताओं द्वारा चुने गए सदस्य।
- उस जिला क्षेत्र से चुने गए विधान सभा, लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य।
- जनपद पंचायतों के समस्त अध्यक्ष जिला पंचायत का एक अध्यक्ष तथा एक उपाध्यक्ष होता है जिनका चुनाव पाँच वर्ष के लिए जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा ही किया जाता है।
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment