MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 23 जिला प्रशासन
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) जिला प्रशासन का मुखिया क्या कहलाता है ?
उत्तर:
जिला प्रशासन का मुखिया कलैक्टर या जिलाधीश कहलाता है।
(ब) जिले में स्थापित महत्वपूर्ण दो विभागों के नाम बताइए।
उत्तर:
- शिक्षा विभाग
- पुलिस विभाग।
(स) राज्य को जिलों व तहसीलों में क्यों बाँटा गया है ?
उत्तर:
प्रशासन को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए | राज्य को जिलों और तहसीलों में बाँटा गया है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) कलैक्टर के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
जिले का सबसे बड़ा अधिकारी जिलाधीश या कलैक्टर होता है जिलाधीश के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं
- जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखना।
- जिले की मालगुजारी (भूमिकर) वसूल करना।
- भूमि सम्बन्धी सभी झगड़ों का निपटारा करना।
- बाढ़, सूखा आदि प्राकृतिक संकटों के समय बचाव एवं सहायता कार्य करना।
- नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात आदि की सुविधाएँ प्रदान करना।
- जिले में चुनावों की व्यवस्था करना।
- जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्थानीय संस्थाओं के कार्यों का निरीक्षण करना।
- जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना।
- जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ उपलब्ध कराना आदि।
(ब) दीवानी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
जमीन-जायदाद, रुपये-पैसे आदि लेन-देन सम्बन्धी विवाद दीवानी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई दीवानी न्यायालयों में होती है।
(स) फौजदारी मामले क्या हैं ? इनका निपटारा किस न्यायालय द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
चोरी, मारपीट, हत्या आदि मामले फौजदारी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई फौजदारी न्यायालयों में होती है।
(द) शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जिले में क्या व्यवस्था है ?
उत्तर:
शिक्षा के पर्यवेक्षण के लिए जनशिक्षा केन्द्र, जनपद शिक्षा केन्द्र तथा जिला शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है।
प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
(i) (य) विकास खंड शिक्षा अधिकारी
(ii) (स) नायब तहसीलदार
(iii) (अ) सब इन्सपेक्टर
(iv) (ब) चिकित्सक
(v) (द) सहायक यंत्री
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment