MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ किन्हें कहते हैं ?
उत्तर:
शहरी क्षेत्र की स्थानीय संस्थाएँ नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम हैं।
(ब) नगर पंचायत कितनी जनसंख्या वाले नगरों में गठित की जाती है ?
उत्तर:
जिन नगरों की जनसंख्या 5,000 से 20,000 तक होती है वहाँ नगर पंचायतों का गठन किया जाता है।
(स) ‘एल्डरमैन’ क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
‘एल्डरमैन’ नगर पंचायत को सलाह देने का कार्य करते हैं।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) नगरीय संस्थाओं के अनिवार्य पाँच कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
- स्थानीय समस्याओं को हल करना।
- सामाजिक व आर्थिक विकास सम्बन्धी योजनाएँ बनाना तथा उन्हें लागू करना।
- नालियों, सड़कों, पुलों आदि के निर्माण व मरम्मत सम्बन्धी कार्य।
- पीने के पानी, सफाई आदि की व्यवस्था करना।
- रोशनी तथा लोगों के जान-माल की सुरक्षा का प्रबन्ध करना।
- शिक्षा, स्वास्थ्य-रक्षा तथा चिकित्सा की व्यवस्था करना आदि।
(ब) नगरीय संस्थाओं के कौन-कौन से ऐच्छिक कार्य हैं ?
उत्तर:
- पुस्तकालय, वाचनालय, चिड़ियाघर आदि की स्थापना।
- शिशु कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देना।
- सड़कों, भवनों आदि के निर्माण सम्बन्धी कार्य।
- हाट, मेले, प्रदर्शनी आदि की व्यवस्था करना।
(स) नगरीय संस्थाओं की आय के साधन बताइए।
उत्तर:
- जल तथा रोशनी की सुविधा हेतु शुल्क।
- मकान, जमीन आदि पर सम्पत्ति कर।
- विविध व्यवसायों एवं व्यापार पर कर।
- राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान।
- विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं पर लगाये गये जुर्माने से प्राप्त राशि।
(द) वार्ड, मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किसे कहते हैं ?
उत्तर:
- वार्ड – नगर पंचायतों में पार्षदों का चुनाव करने के लिए सम्पूर्ण नगर क्षेत्र को अनेक छोटे-छोटे भागों में बाँट दिया जाता है। इन्हीं भागों को वार्ड कहते हैं। प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है जिसे पार्षद कहते हैं।
मेयर – नगर निगम के अध्यक्ष को ‘महापौर’ अथवा ‘मेयर’ कहते हैं। एक ‘उपमहापौर’ की भी व्यवस्था है। महापौर का चुनाव जनता द्वारा सीधे तथा उपमहापौर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता है। - अध्यक्ष – नगर पालिका के सबसे बड़े पदाधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। इसका चुनाव सीधे जनता करती है। यह नगर पालिका की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
- उपाध्यक्ष – नगर पालिका में एक उपाध्यक्ष भी होता है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में यह बैठकों की अध्यक्षता करता है।
(य) नगर पंचायत या नगर पालिका का गठन कैसे होता है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नगर पंचायत का गठन-पाँच हजार से 20 हजार तक की आबादी वाले नगरों की व्यवस्था एवं देखभाल के लिए नगर पंचायतों का निर्माण किया जाता है।
नगर पंचायत निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बनती है –
- निर्वाचित सदस्य निर्वाचित सदस्यों को पार्षद कहते हैं। पार्षद का चुनाव नगर के मतदाताओं द्वारा बहुमत के आधार पर किया जाता है। नगरों को छोटे – छोटे कई वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है।
- अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष – अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करती है तथा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा पार्षदों के बीच में से किया जाता है।
- विशिष्ट सदस्य – विशिष्ट सदस्यों को एल्डरमैन भी कहते हैं। इनका चुनाव निर्वाचित सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से किया जाता है जो योग्य एवं अनुभवी हों।
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी – यह सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) वृक्ष लगवाना एवं उनकी देखभाल करना नगरीय संस्थाओं का ………… कार्य है।
(ब) ‘नगर – निगम आयुक्त’ का कार्य…….लागू करवाना
(स) नगर पालिका के सदस्यों को ……….. कहा जाता
(द) स्थानीय संस्थाओं को राज्य सरकार से ………… प्राप्त होता है।
उत्तर:
(अ) अनिवार्य
(ब) निर्णय
(स) पार्षद
(द) अनुदान।
प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए
उत्तर:
(अ) (i) एक लाख से अधिक की जाती है
(ब) (iii) बीस हजार से एक होता है
(स) (ii) पाँच से बीस हजार होती है
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment