MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 3
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 3
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science विविध प्रश्नावली 3 लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न I.
(1) मौर्य वंश का अन्तिम शासक कौन था ?
उत्तर:
मौर्य वंश का अन्तिम शासक बृहद्रथ था।
(2) संगम साहित्य से आशय बताइए।
उत्तर:
दक्षिण में तीसरी कवि परिषद् की रचनाएँ संगम साहित्य कहलाती हैं।
(3) महाबलीपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किस वंश के राजाओं ने कराया ?
उत्तर:
पल्लव वंश के राजाओं ने कराया था।
(4) अलवार किसके उपासक थे ?
उत्तर:
अलवार विष्णु के उपासक थे।
(5) पल्लव वंश के दो शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नर सिंह वर्मन प्रथम और महेन्द्र वर्मन प्रथम।
(6) पुलकेशिन द्वितीय कहाँ का राजा था ?
उत्तर:
पुलकेशिन द्वितीय वातापी का राजा था।
(7) फाह्यान कौन था ? वह किसके शासन काल में भारत आया था ?
उत्तर:
फाह्यान एक विदेशी यात्री था। वह चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में भारत आया था।
(8) थाईलैण्ड का प्राचीन नाम बताइए।
उत्तर:
श्याम।
(9) नगर पंचायत का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है ?
उत्तर:
मुख्य नगरपालिका अधिकारी।
(10) नगर पालिका के सदस्यों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर:
नगर पालिका के सदस्यों को पार्षद कहा जाता है।
(11) जिला पंचायत के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर:
- ग्राम पंचायत के कार्यों की देख-रेख।
- जिले के सरकारी विभागों में समन्वय।
(12) दीवानी और फौजदारी मुकदमे में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
जमीन-जायदाद, रुपये-पैसे आदि लेन-देन सम्बन्धी विवाद दीवानी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई दीवानी न्यायालयों में होती है। चोरी, मारपीट, हत्या आदि मामले फौजदारी मामले कहलाते हैं। इनकी सुनवाई फौजदारी न्यायालयों में होती है।
(13) मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर:
जबलपुर।
(14) मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय की खंडपीठ किन दो शहरों में स्थित है ?
उत्तर:
ग्वालियर और इन्दौर।
(15) रबी फसल और खरीफ फसल में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
रबी की फसल अक्टूबर में बोकर अप्रैल में काटी जाती है जबकि खरीफ की फसल जुलाई में बोकर अक्टूबर में काटी जाती है।
(16) रेशेदार फसल से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
रेशेदार फसलें वे हैं जिनमें रेशे होते हैं, जैसे-कपास और जूट।
(17) शक्ति के साधन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिन संसाधनों से ऊर्जा उत्पन्न की जाती है, उन्हें शक्ति के साधन कहते हैं।
(18) भारत के पड़ोसी देशों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग बताइए।
उत्तर:
दिल्ली, लाहौर, कोलकाता, बांग्लादेश।
(19) बन्दरगाह से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
बंदरगाह समुद्र तट पर बने ऐसे स्थान होते हैं जहाँ से बड़ी-बड़ी नौकाओं तथा जलयानों द्वारा माल और यात्रियों को लाने ले जाने का कार्य किया जाता है।
(20) ह्वेनसांग ने भारत के विषय में क्या लिखा है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा विवरण में तत्कालीन राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा आर्थिक स्थिति का वर्णन किया है।
(21) पुलकेशिन द्वितीय ने किसको हराया था ?
उत्तर:
हर्षवर्धन को।
MP Board Class 6th Social Science विविध प्रश्नावली 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न II.
(1) हर्षवर्धन की विजयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हर्ष ने पंजाब,. पूर्वी राजस्थान, असम और गंगाघाटी के प्रदेशों को जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया। 620 ई. में पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष के विजय अभियान को नर्मदा नदी के किनारे पर रोक दिया। हर्ष के साम्राज्य में मगध, उड़ीसा, पूर्वी बंगाल, गजरात, सौराष्ट्र, मालवा तथा सिन्ध प्रदेश सम्मिलित थे। हर्ष ने जिन राजाओं को हराया था वे सभी हर्ष को कर देते थे और युद्ध के समय उसकी मदद के लिए अपने सैनिक भेजते थे। इस काम के बदले में वे अपने क्षेत्र के राजा बने रहे।
(2) टिप्पणी लिखिए –
(अ) भारत का पश्चिमी देशों से सम्बन्ध
(ब) भारत का अरब देशों से सम्बन्ध
(स) भारत का मध्य एशिया से सम्बन्ध
(द) भारत का चीन से सम्बन्ध।
उत्तर:
(अ) भारत का पश्चिम देशों से सम्बन्ध – ईसा से लगभग 2000 वर्ष पूर्व से ही भारत के पश्चिम से सम्बन्ध थे। भारत का मिस्र व मेसोपोटामिया के साथ सम्बन्ध था। ईसा से 600 वर्ष पूर्व से ही भारत के फारस, यूनान व रोम से सम्बन्ध थे। रोम में भारत से बढ़ते आयात से तत्कालीन इतिहासकार प्लीनी १पी चिन्तित था।
(ब) भारत का अरब देशों से सम्बन्ध – अरब देशों और भारत के सम्बन्ध अति प्राचीन रहे हैं। अरब ने भारत से अंक पद्धति तथा दशमलव प्रणाली का ज्ञान पाया। कालान्तर में अरबों ने भारत व यूरोप के बीच के स्थल मार्ग पर कब्जा कर लिया। इस प्रकार वे भारत व यूरोप के बीच एक कड़ी बन गये।
(स) भारत का मध्य एशिया से सम्बन्ध – प्राचीन गांधार प्रदेश, जिसे आज अफगानिस्तान कहते हैं, मध्य एशिया में ही है। यह प्रदेश बौद्ध धर्म व कला का बड़ा केन्द्र था। बुद्ध की प्राचीनतम प्रतिमाएँ यहीं बनी हैं। सम्राट अशोक ने अपने धर्म प्रचारकों को मध्य एशिया में ही भेजा था।
(द) भारत का चीन से सम्बन्ध – चीन में बौद्ध धर्म भारत से ही गया था। भारत की यात्रा अनेक चीनी विद्वानों ने की। इनमें चीनी यात्री फाह्यान छः वर्षों तक भारत में रहा। चीन रेशम का मुख्य उत्पादक रहा, रेशम मार्ग से भारतीय व्यापारी भी व्यापार करते थे।
(3) त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था से आप क्या समझते हैं ? ग्राम पंचायत तथा जिला पंचायत के गठन बताइए।
उत्तर:
ग्राम स्तर पर (1) ग्राम पंचायत, विकास खण्ड स्तर पर (2) जनपद पंचायत तथा जिला स्तर पर (3) जिला पंचायतें गठित की गई हैं। इन्हीं तीन स्तरों में स्थापित व्यवस्था को त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के नाम से जाना जाता है। कम-से-कम एक हजार की आबादी वाले प्रत्येक गाँव में एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है। यदि किसी गाँव की आबादी एक हजार से कम है तो एक से अधिक गाँवों को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बना दी जाती है।
ग्राम पंचायत में 10 से 20 तक सदस्य (पंच) होते हैं जिनका चुनाव गाँव की जनता करती है। चुनाव करने के लिए पंचायत क्षेत्र को जनसंख्या के आधार पर कुछ वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य (पंच) का चुनाव होता है। इन वार्डों को पंचायत वार्ड कहते हैं। वार्ड के लोग वोट देकर पंच तथा सरपंच चुन लेते हैं। सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति ही पंच तथा सरपंच (प्रधान) बनता है।
(4) नगर पालिका का गठन कहाँ व कैसे होता है ? समझाइए।
उत्तर:
नगर पंचायत का गठन-पाँच हजार से 20 हजार तक की आबादी वाले नगरों की व्यवस्था एवं देखभाल के लिए नगर पंचायतों का निर्माण किया जाता है।
नगर पंचायत निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बनती है –
- निर्वाचित सदस्य निर्वाचित सदस्यों को पार्षद कहते हैं। पार्षद का चुनाव नगर के मतदाताओं द्वारा बहुमत के आधार पर किया जाता है। नगरों को छोटे – छोटे कई वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है।
- अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष – अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करती है तथा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा पार्षदों के बीच में से किया जाता है।
- विशिष्ट सदस्य – विशिष्ट सदस्यों को एल्डरमैन भी कहते हैं। इनका चुनाव निर्वाचित सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से किया जाता है जो योग्य एवं अनुभवी हों।
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी – यह सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।
(5) नगर निगम का गठन समझाइए।
उत्तर:
नगर निगम का गठन-जिन नगरों की जनसंख्या एक लाख से अधिक होती है, वहाँ नगर निगम का गठन किया जाता है। बड़े शहरों के क्षेत्र को छोटे-छोटे भागों में बाँटकर पार्षदों का चुनाव किया जाता है।
नगर निगम निम्नलिखित सदस्यों से मिलकर बनता है –
- निर्वाचित सदस्य – नगर निगम में चुने हुए सदस्यों की संख्या 50 से 150 तक होती है। नगरों को छोटे-छोटे कई वार्डों में बाँट दिया जाता है तथा प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य चुना जाता है।
- अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष – नगर निगम के अध्यक्ष को ‘महापौर’ अथवा ‘मेयर’ कहते हैं जिसका चुनाव सीधे जनता करती है। नगर निगम में एक उपाध्यक्ष की भी व्यवस्था है जिसे ‘उपमहापौर’ कहते हैं, जिसका चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता है।
- विशिष्ट सदस्य – नगर निगम के निर्वाचित सदस्य कुछ अनुभवी, विशिष्ट लोगों को एल्डरमैन के रूप में चुनते हैं। ___(iv) मुख्य प्रशासनिक अधिकारी-यह सरकार द्वारा नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा या राज्य प्रशासनिक सेवा का वरिष्ठ अधिकारी होता है। इसे निगम आयुक्त कहते हैं।
(6) भारत को प्रमुख प्राकृतिक वनस्पति विभागों में बाँटिए तथा किसी एक विभाग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में पाँच प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं –
- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
- उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
- कंटीले वन तथा झाड़ियाँ
- ज्वारीय वन
- पर्वतीय वन
(i) उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन – यह वन पश्चिम बंगाल के मैदानों, उड़ीसा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की ऊँचाई अधिक होती है। ये वन घने होते हैं और सदैव हरे-भरे रहते हैं। आबनूस, महोगनी, रोजवुड, बाँस, ताड़, रबर यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
(ii) ज्वारीय वन – समुद्र तट के सहारे नदियों के डेल्टाओं में ज्वारीय वन पाये जाते हैं। सुन्दर वन इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है। ये वन पश्चिम बंगाल में गंगा के मुहाने पर पाये जाते हैं। मैंग्रोव और सुन्दरी यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
(7) टिप्पणी लिखिए –
(अ) उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन।
(ब) ज्वारीय वन।
उत्तर:
(अ) उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन – हमारे देश में ये वन पश्चिमी घाट के पूर्वी ढालों पर प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भागों में शिवालिक पहाड़ियों पर मिलते हैं। इन वनों के वृक्ष मध्यम ऊँचाई के होते हैं। इन वनों में सागौन, साल, शीशम, चन्दन आदि के वृक्ष मिलते हैं।
(ब) ज्वारीय वन – समुद्र तट के सहारे नदियों के डेल्टाओं में ज्वारीय वन पाये जाते हैं। सुन्दर वन इसका सबसे बड़ा क्षेत्र है। ये वन पश्चिम बंगाल में गंगा के मुहाने पर पाये जाते हैं। मैंग्रोव और सुन्दरी यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
(8) भारत में पाये जाने वाले खनिजों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत के प्रमुख खनिज पदार्थ लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा, अभ्रक, सोना, चाँदी हैं।
(9) भारतीय जनसंख्या की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
भारत में जनसंख्या की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित –
- व्यावसायिक भिन्नता
- स्त्री-पुरुष अनुपात में अन्तर
- आयु संरचना
- साक्षरता स्तर,
- ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता,
- सांस्कृतिक भिन्नता।
ग्रामीण व नगरीय विभिन्नता-भारत गाँवों का देश है यहाँ लगभग 5 लाख गाँव हैं और कुल आबादी का तीन चौथाई भाग अर्थात् 68.8 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। 31-2 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में बसती है जहाँ के अधिकतर व्यक्ति कृषि के अतिरिक्त सेवा कार्य, उद्योग, व्यापार, परिवहन आदि से जीविका चलाते हैं।
MP Board Class 6th Social Science बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न III.
1. शक शासकों ने अपनी राजधानी बनाई थी –
(अ) दिल्ली
(ब) उज्जैन
(स) अजमेर
(द) भोपाल।
उत्तर:
(ब) उज्जैन
2. हर्षचरित के लेखक थे –
(अ) हर्षवर्द्धन
(ब) ह्वेनसांग
(स) बाणभट्ट
(द) कालिदास।
उत्तर:
(अ) हर्षवर्द्धन
3. भुक्ति कहा जाता था –
(अ) प्रान्त
(ब) जिला
(स) नगर
(द) ग्राम।
उत्तर:
(अ) प्रान्त
4. बाघ की गुफा में बने चित्र किस काल की चित्रकला का उदाहरण हैं ?
(अ) कुषाण काल
(ब) गुप्त काल
(स) हड़प्पा काल
(द) वैदिक काल।
उत्तर:
(ब) गुप्त काल
5. जिले का सर्वोच्च अधिकारी होता है –
(अ) जिला पुलिस अधीक्षक
(ब) जिला शिक्षा अधिकारी
(स) कलैक्टर
(द) जिला परियोजना अधिकारी।
उत्तर:
(स) कलैक्टर
6. भारत में पहला आधुनिक लौह इस्पात कारखाना स्थापित हुआ था –
(अ) भिलाई
(ब) राउरकेला
(स) विशाखापट्टनम
(द) कुल्टी।
उत्तर:
(द) कुल्टी।
7. भारत में पहला सीमेण्ट कारखाना स्थापित हुआ था –
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) बिहार
(स) उत्तर प्रदेश
(द) तमिलनाडु।
उत्तर:
(द) तमिलनाडु।
8. कोयला उत्पादन में संसार में भारत का स्थान है –
(अ) पहला
(ब) तीसरा
(स) पाँचवाँ
(द) दूसरा।
उत्तर:
(स) पाँचवाँ
9. बन्दरगाह है –
(अ) चेन्नई
(ब) दिल्ली
(स) भोपाल
(द) महाबलेश्वर।
उत्तर:
(अ) चेन्नई
10. भारत में रेलमार्गों के जोन की संख्या है –
(अ) 7
(ब)8
(स) 9
(द) 10.
उत्तर:
(स) 9
प्रश्न IV.
असमान छाँटिए –
1. कुषाण, नाग, चेर, कण्व।
2. मेघदूत, रघुवंश, अभिज्ञान शाकुन्तलम्, नीतिसार।
3. जावा, यवद्वीप, इण्डोनेशिया, बर्मा।
4. चन्द्रगुप्त प्रथम, चन्द्रगुप्त द्वितीय, राघवेन्द्र गुप्त, समुद्रगुप्त।
5. ग्राम पंचायत, राज्य पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत।
6. सागौन, शीशम, नारियल, साल।
7. कीकर, बबूल, जलकुम्भी, नागफनी।
8. आलू, तिल, सरसों, मूंगफली।
9. चेन्नई, भोपाल, कोलकाता, मुम्बई।
उत्तर:
- चेर
- नीतिसार
- इण्डोनेशिया
- राघवेन्द्र गुप्त
- राज्य पंचायत
- नारियल
- जलकुम्भी
- आलू
- भोपाल।
प्रश्न V.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए1. शुंग वंश का अन्तिम शासक …….. था।
2. साँची के स्तूप के तोरणद्वार का निर्माण ………….. के काल में हुआ था।
3. ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि ………….. को मिली थी।
4. ‘स्वर्ण युग ………… काल को कहा जाता था।
5. रघुवंश के रचयिता ………… थे।
6. चीनी यात्री ह्वेनसांग ………… के काल में भारत आया था।
7. नालन्दा वर्तमान में ………… राज्य में स्थित है।
8. चीनी भाषा में बौद्ध ग्रन्थों का अनुवाद सर्वप्रथम ………….. ने किया।
9. ईसाई धर्म के संस्थापक …………. थे।
10. प्राचीन काल में ईरान ………….. कहलाता था।
11. ‘अविस्ता-ए-जेंद’ नामक धार्मिक उपदेशों का संग्रह ……….. धर्म से सम्बन्धित है।
12. सरपंच …………… पंचायत का मुखिया होता है।
13. पार्षद बनने की न्यूनतम आयु ………….. वर्ष होती है।
14. ककड़ी, खरबूजा, तरबूज …………… की फसलें हैं।
15. मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व …………. व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
उत्तर:
- देवभूति
- हर्ष
- चन्द्रगुप्त
- गुप्त काल
- कालिदास
- हर्षवर्धन
- बिहार
- कश्यप मातंग
- ईसा
- फारस
- फारसी
- ग्राम
- 18
- जायद
- 2361
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment