MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
MP Board Class 6th Social Science Chapter 4 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
गाँव और शहरों द्वारा उत्पादित / तैयार वस्तुओं की सूची बनाइए।
उत्तर
MP Board Class 6th Social Science Chapter 4 अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(1) प्राचीन काल में मनुष्य की आवश्यकताएँ कैसी थीं?
उत्तर:
प्राचीन काल में मनुष्य की आवश्यकताएँ बहुत सीमित थीं। इनकी पूर्ति वह स्वयं कर लेता था।
(2) मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं ?
उत्तर:
भोजन, कपड़ा, आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं।
(3) अनाज, सब्जी व फल कहाँ उत्पादित होते हैं ?
उत्तर:
अनाज, सब्जी व फल अधिकतर गाँवों में उत्पादित होते हैं।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) पारस्परिक निर्भरता किसे कहते हैं ? बताइए।
उत्तर:
किसी कार्य अथवा आवश्यकता के लिए एक-दूसरे पर निर्भर होना पारस्परिक निर्भरता कहलाता है। जैसे-शहर के लोग गाँव के लोगों द्वारा उत्पादित वस्तुएँ (अनाज, सब्जियाँ, फल आदि) के लिए गाँवों पर निर्भर रहते हैं, इसी प्रकार गाँव के लोग भी शहर में स्थापित कारखानों में बनी वस्तुओं के लिए उन पर निर्भर रहते हैं।
(ब) पारस्परिक निर्भरता की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? दो देशों के मध्य पारस्परिक निर्भरता को उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
अपनी आवश्यकताओं एवं रुचियों की पूर्ति के लिए व्यक्ति को पारस्परिक निर्भरता की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार किसी एक देश में सभी आवश्यकता की चीजें उपलब्ध नहीं होती या कम मात्रा में होती हैं, इसलिए उन्हें दूसरे देशों से मँगाना पड़ता है। हम भारत का ही उदाहरण लें तो यहाँ पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल), सेना के उपयोग के लिए आधुनिक उपकरण, हथियार आदि दूसरे देशों से मँगाये जाते हैं। भारत से मसाले, चाय, सीमेण्ट, तैयार कपड़े आदि दूसरे देशों को भेजे जाते हैं।
(स) नागरिक जीवन में परस्पर निर्भरता का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
सामाजिक जीवन आपसी सहयोग पर निर्भर करता है। सभी नागरिक एक साथ मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। इससे सामाजिक जीवन बेहतर और सुविधाजनक हो जाता है। यही नागरिक जीवन में परस्पर निर्भरता का महत्त्व है।
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(अ) हमारा नागरिक जीवन परस्पर ………….. और …………. पर निर्भर करता है।
(ब) एक क्षेत्र में सभी तरह की ………… नहीं उगायी जातीं।
उत्तर:
(अ) सहयोग, कर्त्तव्य पालन
(ब) फसलें।
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment