MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1
By StudyEducation
MP Board Class 6th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 1
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(1) इतिहास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
प्राचीन महत्त्वपूर्ण घटनाओं का लेखा-जोखा इतिहास है –
(2) इतिहास जानने के कोई चार स्रोत बताओ।
उत्तर:
इतिहास जानने के मुख्य स्रोत हैं – पाषाण उपकरण, जीवाश्म, मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, सिक्के, हथियार, मन्दिर, महल, मस्जिद, भोजपत्र, ताम्रपत्र, ताड़पत्र, पुरातत्त्व तथा इतिहास की पुस्तकें आदि।
(3) शिलालेख किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पत्थरों पर खोदकर लिखी गई बातों को शिलालेख कहते हैं।
(4) भोजपत्र किसे कहते हैं ?
उत्तर:
भोजपत्र एक विशेष प्रकार के वृक्ष की छाल होती है जिस पर प्राचीन काल में लिखा जाता था।
(5) अभिलेख क्या होता है ?
उत्तर:
इतिहास की लिखित जानकारी प्रदान करने वाली सभी वस्तुएँ; जैसे-पुस्तकें, लेख, ताम्रपत्र, शिलालेख, स्तम्भ लेख आदि को अभिलेख कहा जाता है।
(6) आदिमानव किसे कहते हैं ?
उत्तर:
हजारों वर्ष पुराने मानव को आदिमानव कहते हैं।
(7) आदिमानव जंगली जानवरों से अपना बचाव कैसे करते थे ?
उत्तर:
सर्वप्रथम आदिमानव जानवरों से अपनी रक्षा करने के लिए पेड़ों पर रहता था। जब आदिमानव ने आग जलाना सीख लिया तब वह आग जलाकर जानवरों से रक्षा करने लगा। क्योंकि उसने जान लिया था कि जानवर आग से डरते हैं।
(8) आदिमानव के युग को पाषाण युग क्यों कहा जाता
उत्तर:
पत्थरों के औजारों के स्वरूप के आधार पर इसे पाषाण युग कहा गया।
(9) पाषाण युग को कितने भागों में बाँटा गया है ? नाम लिखिए।
उत्तर:
पाषाण युग को तीन भागों में बाँटा गया है –
- पुरा पाषाण युग
- मध्य पाषाण युग
- नव पाषाण युग।
(10) आग की खोज कैसे हुई होगी ? लिखिए।
उत्तर:
आग के बारे में मनुष्य को पहले कोई जानकारी नहीं थी। यद्यपि यह कहना कठिन है कि आग की खोज किस प्रकार हुई किन्तु यह अनुमान लगाया जाता है कि जब उसने पहली बार जंगल में सूखी लकड़ियों को आपस में तेज रगड़ खाकर आग लगते हुए एवं पत्थरों के औजारों के निर्माण के दौरान दो पत्थरों के आपस में टकराने से चिंगारियों को निकलते देखा होगा तो उसे आग का ज्ञान हुआ होगा। तब पहली बार मानव ने पत्थरों को आपस में टकराकर आग उत्पन्न की होगी। आग की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
(11) आदिमानव के लिए उपयोगी पशु कौन-कौन से थे?
उत्तर:
कुत्ता, बैल, गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि आदिमानव के लिए उपयोगी पशु थे।
(12) पहिए की खोज मानव के लिए कैसे वरदान साबित हुई ?
उत्तर:
मानव की उन्नति में पहिए की खोज का महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसा अनुमान है कि पेड़ के तने को लुढ़कते हुए देखकर आदिमानव के मन में पहिए के निर्माण का विचार आया होगा। यह खोज उसके जीवनयापन के लिए वरदान साबित हुई। पहिए का उपयोग उसने निम्नलिखित कार्यों के लिए किया –
- चाक से मिट्टी के बर्तन बनाने में।
- भारी चीज को एक जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने में।
- गहराई से पानी खींचने में।
- पशुओं द्वारा खींची जाने वाली गाड़ी के निर्माण में।
(13) आदिमानव एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमता रहता था ?
उत्तर:
भोजन की खोज में।
(14) किसी व्यक्ति के लिए परिवार का क्या महत्त्व होता है ? .
उत्तर:
व्यक्ति परिवार की इकाई है। व्यक्ति को परिवार में रहकर ही सब कुछ सीखने व आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
(15) समाज की इकाई क्या है ?
उत्तर:
समाज की इकाई परिवार है।
(16) उन्नत समाज की कोई दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
- उन्नत समाज की विशेषताएँ –
- शिक्षा का प्रचार-प्रसार,
- सामाजिक जागरूकता।
(17) पारस्परिक निर्भरता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
किसी कार्य अथवा आवश्यकता के लिए एक-दूसरे पर निर्भर होना पारस्परिक निर्भरता कहलाता है। जैसे-शहर के लोग गाँव के लोगों द्वारा उत्पादित वस्तुएँ (अनाज, सब्जियाँ, फल आदि) के लिए गाँवों पर निर्भर रहते हैं, इसी प्रकार गाँव के लोग भी शहर में स्थापित कारखानों में बनी वस्तुओं के लिए उन पर निर्भर रहते हैं।
(18) दो देशों के बीच पारस्परिक निर्भरता को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
अपनी आवश्यकताओं एवं रुचियों की पूर्ति के लिए व्यक्ति को पारस्परिक निर्भरता की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार किसी एक देश में सभी आवश्यकता की चीजें उपलब्ध नहीं होती या कम मात्रा में होती हैं, इसलिए उन्हें दूसरे देशों से मँगाना पड़ता है। हम भारत का ही उदाहरण लें तो यहाँ पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल), सेना के उपयोग के लिए आधुनिक उपकरण, हथियार आदि दूसरे देशों से मँगाये जाते हैं। भारत से मसाले, चाय, सीमेण्ट, तैयार कपड़े आदि दूसरे देशों को भेजे जाते हैं।
(19) सौरमण्डल में कितने ग्रह हैं ? कौन-सा ग्रह जीवित ग्रह है ?
उत्तर:
सौरमण्डल में नौ ग्रह हैं। पृथ्वी जीवित ग्रह है।
(20) सौरमण्डल के मुखिया का नाम लिखिए।
उत्तर:
सूर्य।
(21) पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर कितने दिनों में लगाती है?
उत्तर:
3657 दिनों में।
(22) सूर्य के सबसे पास एवं सबसे दूर के ग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर:
सबसे पास बुध ग्रह व सबसे दूर यम (प्लूटो) है।
(23) चन्द्रमा किसका उपग्रह है ?
उत्तर:
चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है।
(24) लाल ग्रह किसे कहते हैं ?
उत्तर:
मंगल को लाल ग्रह कहते हैं।
(25) प्रकाश वर्ष किसे कहते हैं ?
उत्तर:
प्रकाश वर्ष वह दूरी है जिसे प्रकाश 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकण्ड के वेग से एक वर्ष में तय करता है।
(26) अक्षांश एवं देशान्तर रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
भूमध्य रेखा के समानान्तर खींचे हुए वृत्तों या आड़ी रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ कहते हैं। प्रमुख अक्षांश रेखाएँ हैं-विषुवत् रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा।ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई खड़ी रेखाएँ देशान्तर रेखाएँ कहलाती हैं। मानचित्र में ये रेखाएँ उत्तर से दक्षिण में सीधी खिंची होती हैं। प्रमुख देशान्तर रेखा का नाम प्रधान मध्याह्न रेखा है।
(27) ग्लोब क्या है ?
उत्तर:
पृथ्वी का प्रतिरूप या नमूना दिखाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले गोले को ग्लोब कहा जाता है।
(28) मानचित्र किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल या उसके किसी भाग को किसी चपटी सतह पर पैमाने के अनुसार दिखाने वाले चित्र को मानचित्र कहते हैं।
(29) पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप व कितने महासागर हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर सात महाद्वीप-उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अन्टार्कटिका महाद्वीप हैं। चार महासागर-प्रशांत, अटलांटिक, हिन्द व आर्कटिक हैं।
(30) ग्लोब पर अक्षांश और देशान्तर रेखाएँ क्यों खींची गई हैं ?
उत्तर:
किसी स्थान की ठीक-ठीक स्थिति दर्शाने के लिए ये रेखाएँ खींची गई हैं।
(31) भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है ?
उत्तर:
भारत के मध्य कर्क रेखा गुजरती है।
(32) भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
उत्तर:
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
(33) सबसे बड़ी अक्षांश रेखा को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर:
विषुवत् रेखा।
(34) प्रधान मध्याह्न रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
प्रमुख देशान्तर रेखा को प्रधान मध्याह्न रेखा भी कहते हैं।
(35) 23 1° दक्षिणी अक्षांश रेखा को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:
मकर रेखा।
(36) अक्षांश और देशान्तर रेखाओं में क्या अन्तर है ? कोई तीन लिखिए।
उत्तर:
अक्षांश और देशान्तर रेखाओं में अन्तर –
(37) पृथ्वी पर कितने परिमण्डल हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर तीन परिमण्डल हैं – स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल।
(38) पृथ्वी पर कितने प्रतिशत जल भाग है ?
उत्तर:
पृथ्वी पर 71 प्रतिशत जल भाग है।
(39) स्थलमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी का वह समस्त भू-भाग जो कठोर और नरम शैलों से बना है, स्थलमण्डल कहलाता है।
(40) जलमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी का वह भाग जो जल से ढका है, जलमण्डल कहलाता है।
(41) वायुमण्डल में सबसे अधिक कौन-सी गैस मिलती है?
उत्तर:
वायुमण्डल में सर्वाधिक नाइट्रोजन गैस 78.1 प्रतिशत मिलती है।
(42) पर्वत और पठार में अन्तर बताइए।
उत्तर:
पर्वत अपने आस-पास के क्षेत्र से बहुत ऊँचे भाग होते हैं, जबकि पठार सामान्य रूप से उठे हुए भाग होते हैं। इनकी सतह समतल होती है।
(43) द्वीप किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वह छोटा भूखण्ड जिसके चारों ओर जल हो, द्वीप कहलाता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(1) इतिहास से आप क्या समझते हैं ? इतिहास जानने के कौन-कौन से साधन हैं ?
उत्तर:
‘संस्कृत’ भाषा में इति + ह + आस से मिलकर इतिहास शब्द बना है जिसका अर्थ होता है जो ऐसा (घटा) था। अर्थात् भूतकाल में घटित घटनाओं या उससे सम्बन्धित व्यक्तिों का विवरण इतिहास है।
इतिहास जानने के साधन:
इतिहास जानने के मुख्य स्रोत हैं – पाषाण उपकरण, जीवाश्म, मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, सिक्के, हथियार, मन्दिर, महल, मस्जिद, भोजपत्र, ताम्रपत्र, ताड़पत्र, पुरातत्त्व तथा इतिहास की पुस्तकें आदि।
(2) आदिमानव ने खेती करना तथा पशुपालन कैसे प्रारम्भ किया ? समझाइए।
उत्तर:
नव पाषाण युग से पहले आदिमानव भोजन की तलाश में यहाँ-वहाँ घूमता रहता था। नव पाषाण काल में उसने पशुपालन और खेती करने के प्रारम्भिक तरीकों की खोज कर ली थी। इसी कारण आदिमानव का भोजन की तलाश में यहाँ-वहाँ घूमना कम हो गया था। आदिमानव को यह समझ में आ गया था कि मानव और पशु – पक्षियों द्वारा फेंके हुए फलों के बीजों से नए पौधे उग आते हैं, यही खेती करने की कला उसकी एक महत्वपूर्ण खोज थी।
वह यह भी जान गया था कि शिकार के साथ – साथ पशुपालन उसके लिए महत्वपूर्ण है। वह अनेक पशुओं को पालने लगा था और उनसे काम भी लेने लगा था। शिकार करने में कुत्ते, खेती करने में बैल, दूध प्राप्त करने के लिए गाय, भैंस, बकरी, माँस प्राप्त करने के लिए बकरा, सवारी के लिए बैल, भैंसा, ऊँट, घोड़े का वह उपयोग करना सीख गया था।
(3) समाज क्या है एवं समाज किन-किन बुराइयों पर नियन्त्रण लगा सकता है ?
उत्तर:
समाजशास्त्रियों ने समाज को सामाजिक सम्बन्धों का जाल माना है। कई परिवारों से मिलकर समाज का निर्माण होता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए वह परिवार और समाज दोनों से जुड़कर रहता है। हम समाज की कम आयु में विवाह, अधिक बच्चों का जन्म, बच्चों को प्रारम्भिक एवं अनिवार्य शिक्षा न दिलाना जैसी बुराइयों पर नियन्त्रण लगाना चाहते हैं।
(4) गाँव व शहर एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसे समझाते हुए गाँव द्वारा उत्पादित वस्तुओं व शहर द्वारा उत्पादित वस्तुओं। के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
शहर के लोग गाँव के लोगों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के लिए गाँवों पर निर्भर रहते हैं। इसी प्रकार गाँव के लोग भी शहर में स्थापित कारखानों में बनी वस्तुओं के लिए उन पर निर्भर रहते हैं। गाँव द्वारा उत्पादित वस्तुएँ हैं-अनाज, दालें, सब्जियाँ, – गुड़, फल आदि। शहर द्वारा उत्पादित वस्तुएँ हैं – कृषि उपकरण; दवाएँ, शक्कर, कागज आदि।
(5) परस्पर निर्भरता क्या है ? नागरिक जीवन में परस्पर निर्भरता का क्या महत्व है ?
उत्तर:
किसी कार्य अथवा आवश्यकता के लिए एक-दूसरे पर निर्भर होना पारस्परिक निर्भरता कहलाता है। जैसे-शहर के लोग गाँव के लोगों द्वारा उत्पादित वस्तुएँ (अनाज, सब्जियाँ, फल आदि) के लिए गाँवों पर निर्भर रहते हैं, इसी प्रकार गाँव के लोग भी शहर में स्थापित कारखानों में बनी वस्तुओं के लिए उन पर निर्भर रहते हैं। सामाजिक जीवन आपसी सहयोग पर निर्भर करता है। सभी नागरिक एक साथ मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। इससे सामाजिक जीवन बेहतर और सुविधाजनक हो जाता है। यही नागरिक जीवन में परस्पर निर्भरता का महत्त्व है।
(6) सौरमण्डल किसे कहते हैं ? पृथ्वी सौरमण्डल का एक अनोखा ग्रह क्यों कहलाता है ?
उत्तर:
सौरमण्डल के ग्रहों का चित्र सहित वर्णन –
(1) सूर्य-सूर्य का अपना ही प्रकाश और गर्मी होती है। यह एक तारा है। सभी ग्रह सूर्य की ही आकर्षण शक्ति से एक-दूसरे से बँधे रहते हैं और सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सभी ग्रहों तथा उपग्रहों को ऊष्मा व प्रकाश सूर्य से ही मिलता है।
(2) ग्रह – ग्रह संख्या में आठ होते हैं, जो निम्नलिखित हैं –
- बुध – बुध सूर्य के सबसे अधिक पास का ग्रह है। इसका कोई उपग्रह नहीं है। सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 88 दिन का समय लगता है।
- शुक्र – इसका कोई उपग्रह नहीं होता तथा आकार में पृथ्वी के बराबर होता है। यह 225 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है।
- पृथ्वी – इसका उपग्रह चन्द्रमा होता है। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 365 7 दिन का समय लगता है। इस ग्रह पर जीवन पाए
- जाने के कारण इसे जीवित ग्रह भी कहते हैं।
- मंगल – इसके दो उपग्रह हैं। यह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा पूरी कर लेता है।
- बृहस्पति – यह सभी ग्रहों में बड़ा है। इसके 12 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा यह 11 वर्ष 9 महीने में पूरी करता है।
- शनि – इसके 20 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 29 वर्ष 5 माह का समय लगता है। यह सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
- अरुण (यूरेनस) – यह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में पूरी करता है।
- वरुण (नेपच्यून) – इसके 8 उपग्रह हैं। यह 165 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है।
पृथ्वी सौरमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। सौर मण्डल ही नहीं बल्कि पूरे ब्रह्माण्ड में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है। इसलिए इसे अनोखा और जीवित ग्रह कहते हैं।
निम्नलिखित कारणों से भी यह अनोखा व जीवित ग्रह है –
- पृथ्वी पर जल ठोस, तरल और गैसीय अवस्था में मिलता है। यहाँ जल की उपलब्धता से जीवन का विकास हुआ है।
- पृथ्वी पर जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है जो किसी भी प्रकार के जीवन के लिए आवश्यक है।
- पृथ्वी पर वायुमण्डल, जलमण्डल और स्थलमण्डल का विस्तार है, तीनों का आपस में उचित सन्तुलन बना हुआ है। इसके अलावा
- पृथ्वी पर 12-12 घण्टे वाले दिन रात की आदर्श अवधि भी यहाँ जीवन के विकास में सहायक है।
(7) सौरमण्डल का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(1) सूर्य-सूर्य का अपना ही प्रकाश और गर्मी होती है। यह एक तारा है। सभी ग्रह सूर्य की ही आकर्षण शक्ति से एक-दूसरे से बँधे रहते हैं और सूर्य की परिक्रमा करते हैं। सभी ग्रहों तथा उपग्रहों को ऊष्मा व प्रकाश सूर्य से ही मिलता है।
(2) ग्रह – ग्रह संख्या में आठ होते हैं, जो निम्नलिखित हैं –
- बुध – बुध सूर्य के सबसे अधिक पास का ग्रह है। इसका कोई उपग्रह नहीं है। सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 88 दिन का समय लगता है।
- शुक्र – इसका कोई उपग्रह नहीं होता तथा आकार में पृथ्वी के बराबर होता है। यह 225 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है।
- पृथ्वी – इसका उपग्रह चन्द्रमा होता है। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 365 7 दिन का समय लगता है। इस ग्रह पर जीवन पाए जाने के कारण इसे जीवित ग्रह भी कहते हैं।
- मंगल – इसके दो उपग्रह हैं। यह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा पूरी कर लेता है।
- बृहस्पति – यह सभी ग्रहों में बड़ा है। इसके 12 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा यह 11 वर्ष 9 महीने में पूरी करता है।
- शनि – इसके 20 उपग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 29 वर्ष 5 माह का समय लगता है। यह सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
- अरुण (यूरेनस) – यह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में पूरी करता है।
- वरुण (नेपच्यून) – इसके 8 उपग्रह हैं। यह 165 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है।
(8) ग्लोब किसे कहते हैं ? ग्लोब से हमें क्या-क्या जानकारी मिलती है ?
उत्तर:
पृथ्वी का प्रतिरूप या नमूना दिखाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले गोले को ग्लोब कहा जाता है।
(ब) ग्लोब से हमें क्या-क्या जानकारियाँ प्राप्त होती हैं ? कोई पाँच लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी का आकार तथा महाद्वीपों व महासागरों के आकार व विस्तार का ज्ञान प्राप्त होता है।
- दिन व रात होने की जानकारी प्राप्त होती है।
- पृथ्वी की गतियों का ज्ञान होता है।
- अक्षांश एवं देशांश रेखाओं की स्थिति का ज्ञान होता है।
- जल और थल के वितरण की जानकारी भी मिलती है।
(9) मानचित्र पढ़ने के लिए किन-किन बातों का जानना आवश्यक है ? लिखिए।
उत्तर:
मानचित्र पढ़ने के लिए शीर्षक, दिशा, रूढ़ चिन्ह और मापक के विषय में जानना आवश्यक होता है।
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) शिलाओं पर अंकित चित्रों को ……… कहते हैं।
(2) पत्थर पर अंकित (खुदी हुई) बातों को ……….. कहते
(3) हमारा नागरिक जीवन परस्पर ………… और …….. पर निर्भर करता है।
(4) ग्रह एवं उपग्रह ……….. से प्रकाशित होते हैं।
(5) हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह ………. है।
(6) मनुष्य द्वारा निर्मित छोटे और अस्थायी ग्रह को ……….. कहते हैं।
(7) पृथ्वी पर फैले विशाल जल भाग को ………. कहते हैं।
(8) पृथ्वी का आकार ……….. है।
(9) ग्लोब पर ……….. रंग सबसे अधिक दिखाई देता है।
(10) पृथ्वी के ऊपरी छोर के बिन्दु को ध्रुव और दक्षिणी छोर के अन्तिम बिन्दु को ……… ध्रुव कहते हैं।
(11) देशान्तर रेखाएँ ………….. वृत्त होती हैं।
(12) पृथ्वी अपने अक्ष पर ……….. झुकी है।
(13) पृथ्वी के …………. प्रतिशत भाग पर भूमि है।
(14) चारों ओर जल से घिरे भूखंड को ………… कहते हैं।
(15) पृथ्वी पर गैसों का आवरण ……….. कहलाता है।
उत्तर:
- शैल चित्र
- शिलालेख
- सहयोग, कर्त्तव्य पालन
- सूर्य
- चन्द्रमा
- कृत्रिम उपग्रह
- जलमण्डल
- गोलाकार
- नीला
- उत्तरी, दक्षिणी
- अर्द्ध
- 23°
- 29
- द्वीप
- वायुमण्डल।
प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनिए –
(अ) निम्न में से कौन इतिहास जानने का स्रोत है ?
(i) पानी
(ii) पेड़
(iii) मिट्टी के बर्तन
(iv) पेन
उत्तर:
(iii) मिट्टी के बर्तन
(ब) आदिमानव भोजन कैसे प्राप्त करता था ?
(i) खेती करके
(ii) कन्दमूल व फल-फूल इकट्ठा करके
(iii) समुद्र से
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ii) कन्दमूल व फल-फूल इकट्ठा करके
(स) निम्न में से कौन-सी बात समाज की विशेषता नहीं है?
(i) खान-पान
(ii) रक्त-सम्बन्ध
(iii) रहन-सहन
(iv) रीति-रिवाज
उत्तर:
(ii) रक्त-सम्बन्ध
(द) हमारी मूलभूत आवश्यकता नहीं है –
(i) भोजन
(ii) कपड़ा
(iii) बिजली
(iv) आवास
उत्तर:
(iii) बिजली
(य) निम्न में से कौन तारा है?
(i) सूर्य
(ii) चन्द्रमा
(iii) पृथ्वी
(iv) मंगल।
उत्तर:
(i) सूर्य
(र) सभी आकाशगंगाएँ व सारी ऊर्जा जिस अन्तहीन आकाश में व्याप्त हैं, उसे कहते हैं –
(i) सौरमण्डल
(ii) सूर्य
(iii) ब्रह्माण्ड
(iv) आकाशगंगा
उत्तर:
(iii) ब्रह्माण्ड
(ल) जीवित ग्रह कहा जाता है –
(i) चन्द्रमा
(ii) पृथ्वी
(iii) बुध
(iv) मंगल
उत्तर:
(ii) पृथ्वी
(व) लाल रंग का ग्रह है –
(i) पृथ्वी
(ii) मंगल
(iii) वृहस्पति
(iv) बुध
उत्तर:
(ii) मंगल
(ब) जीवन रक्षक गैस है –
(i) ऑक्सीजन
(ii) नाइट्रोजन
(iii) हीलियम
(iv) ओजोन
उत्तर:
(i) ऑक्सीजन
(भ) जिस रात चन्द्रमा पूरा दिखाई देता है, वह रात होती है –
(i) अष्टमी
(ii) अमावस्या
(iii) पूर्णिमा
(iv) एकादशी
उत्तर:
(iii) पूर्णिमा
(म) पृथ्वी का सबसे निकटतम आकाशीय पिण्ड है –
(i) सूर्य
(ii) बुध
(iii) चन्द्रमा
(iv) शुक्र
उत्तर:
(iii) चन्द्रमा
(ज) पृथ्वी जैसी आकृति का मॉडल कहलाता है –
(i) मानचित्र
(ii) मापक
(iii) ग्लोब
(iv) चन्द्रमा
उत्तर:
(iii) ग्लोब
(प) पृथ्वी पर महाद्वीपों की संख्या है –
(i) 4
(ii) 5
(iii) 7
(iv) 6
उत्तर:
(iii) 7
(फ) अक्षांश रेखाओं की विशेषता है –
(i) अर्धवृत्त
(i) समान लम्बाई
(iii) पूर्ण वृत्त
(iv) खड़ी रेखाएँ
उत्तर:
(iii) पूर्ण वृत्त
प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से असमान शब्द को छाँटिए –
प्रश्न 5. (क)
(i) पुरा पाषाण
(ii) कृष्ण पाषाण
(iii) मध्य पाषाण
(iv) नव पाषाण
उत्तर:
(ii) कृष्ण पाषाण
प्रश्न 5. (ख)
(i) गाय
(ii) भैंस
(iii) बाघ
(iv) बकरी
उत्तर:
(iii) बाघ
प्रश्न 5. (ग)
(i) शैलचित्र
(ii) वृत्त चित्र
(iii) गुहा चित्र
(iv) भित्ति चित्र
उत्तर:
(ii) वृत्त चित्र
प्रश्न 5. (घ)
(i) परिवार
(ii) समुदाय
(iii) विवाह
(iv) समाज
उत्तर:
(iii) विवाह
प्रश्न 5. (ङ)
(i) पेट्रोल
(ii) कपड़े
(iii) डीजल
(iv) मिट्टी का
उत्तर:
(ii) कपड़े
प्रश्न 5. (च)
(i) फसल
(ii) अनाज
(iii) भोजन
(iv) उपज
उत्तर:
(iii) भोजन
प्रश्न 5. (छ)
(i) बुध
(ii) शुक्र
(iii) मंगल
(iv) चन्द्रमा
उत्तर:
(iv) चन्द्रमा
प्रश्न 5. (ज)
(i) आर्यभट्ट
(ii) रोहिणी
(iii) चन्द्रमा
(iv) भास्कर
उत्तर:
(iii) चन्द्रमा
प्रश्न 5. (झ)
(i) एशिया
(ii) अफ्रीका
(iii) प्रशान्त महासागर
(iv) उत्तरी अमेरिका
उत्तर:
(iii) प्रशान्त महासागर
प्रश्न 5. (ञ)
(i) कर्क रेखा
(ii) भूमध्य रेखा
(iii) मकर रेखा
(iv) ग्रीन विच रेखा
उत्तर:
(iv) ग्रीन विच रेखा
प्रश्न 5. (त)
(i) स्थल मण्डल
(ii) जैव मण्डल
(iii) वायुमण्डल
(iv) सौरमण्डल
उत्तर:
(iv) सौरमण्डल
प्रश्न 5. (थ)
(i) पर्वत
(ii) सागर
(iii) पठार
(iv) मैदान
उत्तर:
(ii) सागर
प्रश्न 5. (व)
(i) नाइट्रोजन
(ii) ऑक्सीजन
(iii) जल वाष्प
(iv) कार्बन डाइ-ऑक्साइड
उत्तर:
(iii) जल वाष्प
प्रश्न 6.
सही जोड़ी मिलाइए –
उत्तर:
- (व) वायुमण्डल
- (य) अक्षांश
- (र) देशान्तर
- (ब) पृथ्वी
- (भ) ग्लोब
- (ल) बृहस्पति
- (म) परस्पर निर्भरता
- (अ) परिवार
- (द) पाषाण काल
- (स) शिलालेख
📚 All Chapters:
- Chapter 1 इतिहास जानने के स्रोत
- Chapter 2 आदिमानव
- Chapter 3 परिवार एवं समाज
- Chapter 4 पारस्परिक निर्भरता
- Chapter 5 सौरमण्डल में हमारी पृथ्वी
- Chapter 6 ग्लोब और मानचित्र
- Chapter 7 अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
- Chapter 8 पृथ्वी के परिमण्डल
- Chapter 9 हड़प्पा सभ्यता
- Chapter 10 वैदिक संस्कृति
- Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग
- Chapter 12 मौर्य साम्राज्य
- Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास
- Chapter 14 जनजातीय समाज
- Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
- Chapter 16 हमारा देश भारत
- Chapter 17 भारत की जलवायु
- Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
- Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल
- Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध
- Chapter 21 हमारा स्थानीय स्वशासन
- Chapter 22 नगरीय संस्थाएँ
- Chapter 23 जिला प्रशासन
- Chapter 24 भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
- Chapter 25 भारत की प्रमुख फसलें
- Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग
- Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन
- Chapter 28 भारत की जनसंख्या एवं वितरण
- विविध प्रश्नावली 1
- विविध प्रश्नावली 2
- विविध प्रश्नावली 3
Comments
Post a Comment