MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 10 Neeti Ke Dohe Question Answer

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 10 नीति के दोहे

By StudyEducation

भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 10 नीति के दोहे प्रश्न उत्तर हिंदी

बोध प्रश्न :-

1. निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए - 


ताहि - ------------

उत्तरउसको

काको - ------------

उत्तरकिसका

वाको  - ------------

उत्तरउसको 

कागा - ------------

उत्तरकौआ 

साँच - ------------

उत्तरसच

कासों - ------------

उत्तरकिससे 

तोको - ------------

उत्तरतुमको

जदपि - ------------

उत्तरयद्यपि 

जड़मति - ------------

उत्तरमूर्ख

उद्यम - ------------

उत्तरपरिश्रम 

सिला - ------------

उत्तरपत्थर

अपावन - ------------

उत्तरअपवित्र 

करुए - ------------

उत्तरकड़वे 

कंचन  - ------------

उत्तरसोना

पौन - ------------

उत्तरहवा

चहिअत - ------------

उत्तरचाहत, इच्छा

सिल - ------------

उत्तरमसाला आदि पीसने की पत्थर की पटिया

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –


(कवि ने सत्य को किसके बराबर बताया है ?

उत्तरकवि ने सत्य को तप के बराबर बताया है।

 

(कवि ने झूठ को पाप क्यों कहा हैं ?

उत्तर - कवि ने झूठ को पाप इसलिए बताया है कि झूठ बोलने वाला व्यक्तिअनेक प्रकार के बुरे काम कर सकता है।

 

(रस्सी शिला पर कैसे निशान बना देती है ?

उत्तर- कुऍं में बार-बार रस्सी डालने पर रस्सी पत्थर पर निशान बना देती है।

 

(कोयल और कौआ की बोली में क्या अन्तर है ?

उत्तरकोयल और कौए की बोली में यह अंतर है कि कोयल की आवाज मीठी होती है, जबकि कौए की आवाज कर्कश या कठोर होती है।

 

(कवि ने दुर्जनों को दण्डित करने के लिए क्या कहा है और क्यों?

उत्तर - कवि ने दुर्जनों के साथ कठोरता का व्यवहार करने का आदेश दिया है। इससे उसकी आदतों में सुधार हो सकता है।

 

3. कविता की पंक्तियों के अर्थानुसार सही जोड़ी बनाइए –

 

कविता की पंक्ति

अर्थ

() जो तोको काँटा बुवै

(
) करत करत अभ्यास के

- बार-बार के अभ्यास करने से मूर्ख भी विद्वान बन सकते हैं।
-
जैसे पंखा से हवा मिलती है

() ज्यों पंखा की पौन

(
) मुझ सा बुरा कोय

- मीठा बोलने से चारों ओर सभी प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।
-
मेरे समान कोई बुरा नहीं है।

() तुलसी मीठे वचन तें 

 - जो तुझे काँटा बोता है।

 

उत्तर -

() जो तोको काँटा बुवै - जो तुझे काँटा बोता है।

() करत करत अभ्यास के - बार-बार के अभ्यास करने से मूर्ख भी विद्वान बन सकते हैं।

() ज्यों पंखा की पौन - जैसे पंखा से हवा मिलती है

() मुझ सा बुरा कोय - मेरे समान कोई बुरा नहीं है।

() तुलसी मीठे वचन तें - मीठा बोलने से चारों ओर सभी प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।

 

प्रश्न 4 नीचे लिखे वाक्यों के सामने कुछ विकल्प दिए है। उनमें से सही विकल्प चुनिए -

 

() ईश्वर किसके हृदय में वास करता है? (ईमानदार/सत्यवादी/खिलाड़ी)

उत्तर - () सत्यवादी

 

() मूर्ख कब चतुर बन जाता हैं?

(निरन्तर पढ़ने से काम करने से/निरन्तर अभ्यास से)

उत्तर - () निरन्तर अभ्यास से

 

() कोयल का महत्व क्यों है ?

(सुन्दरता से/मीठीवाणी से/तेज उड़ान से)

उत्तर - () मीठीवाणी से

 

() विद्या और धन कब प्राप्त हो सकता है।

(उद्यम करने/योजना बनाने / भाग्य से)

उत्तर - उद्यम करने

 

 भाषा अध्ययन 

 

1. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध उच्चारण कीजिए -

काँटा, आँच, अभ्यास, विद्या, उद्यम, ठौर



2. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखकर तालिका बनाइए - 

साँच, हिरदे, तिरसूल, करुए, सजाय, दीखा,पौन,जदपि

शब्दहिन्दी मानक शब्द

 

उत्तर

साँच - सत्य

हिरदे - हृदय 

तिरसूल - त्रिशूल 

करुए - कड़वे 

सजाय - दंड 

दीखा - दिखा

पौन - हवा

जदपि - यादपि 

 

जानिए- कविता की दो पंक्तियों के अन्त में समान वर्ण आने की स्थिति तुक कहलाती है। उससे कविता में सुन्दरता जाती है। यहाँ दोहों में यही स्थिति है

साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप

जावे हिरदे साँच है, ताके हिरदे आप

यहाँ पहली पंक्ति के अंत में पाप तथा दूसरी पंक्ति के अन्त में 'आप' शब्द तुकान्त का बोध करा रहे हैं।

 

3. नीति के दोहे पाठ में प्रयुक्त तुकान्त शब्दों की एक तालिका बनाइए - 

आप पाप

फूल - तिरसूल

उत्तर - आप - पाप होय - कोय फूल - तिरसूल काको - वाको सजाय - लगाय। पौन - कौन।

4. नीचे बने चित्रों में बीच के गोले में लिखे शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखे है। इनमें एक शब्द गलत है, इसे पहचान कर गोला लगाइए

 

उत्तर -

कान

लता

जलज

बेटी

रानी

 

6. नीचे दिए गए विशेषण शब्दों को संज्ञा शब्दों में परिवर्तित कीजिए - 

जैसे- भला से भलाई

विशेषण शब्दसंज्ञा शब्द

1) साँच (सच्चा)

2) बुरा

3) मीठा

4) चतुर

 

उत्तर -

विशेषण शब्दसंज्ञा शब्द

1) साँच (सच्चा) - सचाई 

2) बुरा - बुराई

3) मीठा - मिठाई 

4) चतुर - चतुराई 

 

योग्यता विस्तार

1. अपने विद्यालय की पाठशाला में बालसभा के आयोजन के समय दोहों का सस्वर वाचन कीजिए।

2. तुलसी की रामचरित मानस से कुछ शिक्षाप्रद दोहे और चौपाई छाँटकर याद कीजिए तथा कागज पर पर सुलेख में लिखकर कक्षा में दीवारों पर लगाइए।

3. इस पाठ में आए दोहों में जिन नैतिक मूल्यों की और संकेत किया गया है, उनकी सूची बनाइए तथा कक्षा में चर्चा कीजिए

 Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions

📚 All Chapters:

Comments

  1. Good sir 😍😍

    ReplyDelete
    Replies
    1. Naina this side
      .class5 ke liye bahut achha hai ye pdf

      Delete

Post a Comment