MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 22 Unnat Khet Uttam Kheti Question Answer

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 22 उन्‍नत खेती उत्तम खेती

By StudyEducation

भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 22 उन्‍नत खेती उत्तम खेती प्रश्न उत्तर हिंदी

बोध प्रश्‍न 

1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए- 

देहावसान  - ..............

जिम्‍मेदारी - ..............

रासायनिक  - ..............

प्रबंधन - ..............

जैविक - ..............

उर्वरता - ..............

कीटनाशक - ..............

मुआवजा - ..............

खरपतवार - ..............

प्राकृतिक - ..............

स्‍वीकृत - ..............

अनुदान - ..............

टोटका - ..............

मावठ - ..............

चाकरी - ..............

निकृष्‍ठ - ..............

पलायन - ..............

उत्तर- 

देहावसान - मृत्‍यु  

जिम्‍मेदारी - दायित्‍व 

रासायनिक - रसायन से संबंधित

प्रबंधन - व्‍यवस्‍थापन

जैविक - जीव संबंधी

उर्वरता - उत्‍पन्‍न करने की शक्ति 

कीटनाशक - कीटों को नष्‍ट करने की दवा

मुआवजा - भरपाई

खरपतवार - फसल को हानि पहॅुंचाने वालेे पौधे 

प्राकृतिक - कुदरती

स्‍वीकृत - मंजूर

अनुदान - सहयोग राशि

टोटका  - बाधा दूर करने का उपाय

मावठ - बिना मौसम बरसात

चाकरी - नौकरी 

निकृष्‍ठ - बेकार 

पलायन  - दूसरे जगह जाना

 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

(क)  राजेन्‍द्र के परिवार की आय का साधन क्‍या था ?

उत्तर- राजेन्‍द्र के परिवार की आय का मुख्‍य साधन कृषि था।


(ख) राजेन्‍द्र ने धान की फसल को कैसे बोया ? 

उत्तर - राजेन्‍द्र ने धान की फसल रोपण विधि अर्थात् पहले पौधे अलग तैयार करके फिर खेत में योजना बनाकर लगाया।


(ग) फसल खराब होने पर सरकार किसानों को क्‍या मदद देती है 

उत्तर- फसल खराब होने पर सरकार किसानों को फसल बीमा के द्वारा आर्थिक मदद करती है। इसके अलावा स्‍वयं की ओर से मुआवजा देती है।


(घ) जैविक खाद किस प्रकार उपयोगी है? 

उत्तर- जैविक खाद गाय-भैंस के गोबर से बनती है। यह रासायनिक खाद से फसलों के लिए बहुत अधिक लाभदायक है।  


(ड.) राजेन्‍द्र ने अपनी आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्‍त क्‍या-क्‍या उपाय किए ?

उत्तर -  राजेन्‍द्र ने अपनी आय बढ़ाने के लिए गाय-भैस पाले। गोबर गैस संयंत्र लगाया, मधुमक्‍खी पालन का काम शुरू किया।


(च) प्रशासन ने राजेन्‍द्र को सम्‍मानित करने का निर्णय क्‍यों लिया था ?

उत्तर -  प्रशासन ने राजेन्‍द्र को द्वारा आधुनिक खेती के तौर-तरीके, बैंकों, कृषि अधिकारी, ग्राम पंचायत आदि से सहयोग ले‍कर उत्तम खेती की थी इसलिए सम्‍मानित करने का निर्णय लिया था।


3. सही विकल्‍प चुनिए - 

(क) राजेन्‍द्र ने ऋण लिया - 

(अ) साहूकार से     (ब) बैंक से 

(स) रिश्‍तेदारों से     (द) मित्रों से 

  उत्तर -

(ब) बैंक से 


(ख) राजेन्‍द्र ने ऋण लेकर खरीदा  - 

(अ) अच्‍छे-अच्‍छे कपड़े     (ब) मोटर साइकिल

(स) उन्‍नत बीज, खाद व कीटनाशक     (द) खाने-पीने का सामान

  उत्तर -

(स) उन्‍नत बीज, खाद व कीटनाशक


(ग) सिंचाई का बेहतर तरीका है  - 

(अ) नालियों से     (ब) ड्रिप पध्‍दति से

(स) स्प्रिंकलर से     (द) ब और स दोनों से

  उत्तर -

(द) ब और स दोनों से


(घ) धान की फसल बोने का अच्‍छा तरीका है  - 

(अ) छिंटककर बोना    (ब) खूब घना बोना 

(स) रोपण विधि से बोना     (द) बहुत दूर-दूर बोना

  उत्तर -

(स) रोपण विधि से बोना 


4. वाक्‍यों के सामने सही या गलत लिखिए  - 

(क) राजेन्‍द्र अपनी आय बढ़ाने के लिए दूसरों के खेत हथियाना चाहता था।

(ख) गोबर का सही उपयोग कंडे (उपले) बनाना है।

(ग) जैविक खाद भूमि की उर्वरता बढ़ाता है।

 उत्तर -

(क) गलत, (ख) सही,  (ग) सही 


 भाषा अध्ययन 

1. निम्‍नलिखित लोकोक्तियों का अर्थ स्‍पष्‍ट कीजिए - 

(क)  इस कान से सुनकर उस कान से उड़ा देना।

उत्तर - बात या सुझाव सुनकर भी उसे नहीं अपनाना।


(ख) आम के आम गुठलियों के दाम।

उत्तर - एक वस्‍तु या एक काम से अनेक लाभ प्राप्‍त करना जैसे गोबर गैस संयंत्र से खाना बनाने की गैैस और खेतों के लिए खाद प्राप्‍त करना।

 

(ग) खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है।

उत्तर - एक व्‍यक्ति की सफलता देखकर आलसी व्‍यक्ति भी उस सफल व्‍यक्ति के समान काम करने लगता है।


(घ) उत्तम खेती मध्‍यम काम, निकृष्‍ट चाकरी भीख निदान।

उत्तर - सबसे उत्तम कार्य कृषि कार्य है, उसके बाद व्‍यापार-व्‍यवसाय है, फिर तीसरे स्‍थान पर नौकरी है और अंतिम स्‍थान पर भिक्षा मॉंगना है।


2. पाठ में आए अंगेजी भाषा के शब्‍दों को लिखिए - 

उत्तर - बैंक, ड्रिप, स्प्रिंकलर, पाइप



3. निम्‍नलिखित शब्‍दों में से मूल शब्‍द एवं प्रत्‍यय अलग-अलग लिखिए -

प्राकृतिक, रासायनिक, जैविक, प्रशासनिक

 उत्तर - 

 प्राकृतिक - प्राकृत  इक 

रासायनिक - रसायन + इक 

जैविक - जैव + इक 

प्रशासनिक - प्रशासन इक 


4. सन्धि विच्‍छेद कीजिए -

देहावसान, सदुपयोग, अधिकांश, राजेन्‍द्र

उत्तर - 

देहावसान - देह  +  अवसान 

 सदुपयोग - सद् +   उपयोग 

 अधिकांश - अधिक  +   अंश 

 राजेन्‍द्र  - राज   इन्‍द्र


5. निम्‍नलिखित शब्‍दों के हिन्‍दी समानार्थी शब्‍द लिखिए - 

रुपये, शुरू, जिम्‍मेदारी, फैसला, नुकसान, खुशी, जरूरत, जमीन, तरीका। 

उत्तर - 

रुपये - धन 

शुरू- प्रारम्‍भ

जिम्‍मेदारी - जवाबदारी

फैसला - नतीजा

नुकसान - हानि

खुशी - प्रसन्‍नता 

जरूरत - आवश्‍यकता

जमीन - धरती

तरीका - उपाय


6. किसने किससे कहा - 

(क) ''यदि गॉंव का हर व्‍यक्ति शहर में रहने लगेगा तो कैसे काम चलेगा।''

उत्तर -  राजेन्‍द्र ने अपनी मॉं से कहा। 


(ख) ''सबसे पहले तुम्‍हें अपने खेतों में उचित जल प्रबंधन करना चाहिए।

उत्तर -  हरीश वर्मा ने राजेन्‍द्र से कहा।


योग्यता विस्तार

1. अपने क्षेत्र में प्रचलित कृषि से संबंधित कहावतों का संग्रह कीजिए।

2. यदि आपका परिवार कृषि कार्य से जुड़ा है तो उन्‍हें यह कहानी अवश्‍य पढ़वाऍं या पढ़कर सुनाऍं। 

3. खेतों के परम्‍परागत तरीकों और आधुनिक तरीकों पर कक्षा में चर्चा कीजिए। 

4. वर्षा और कृषि से संबंधित अपनी स्‍थानीय भाषा बोली के शब्‍द व उनके अर्थ लिखिए। 


Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions

📚 All Chapters:

Comments

Post a Comment