MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 2 Buddhi Ka Fal Question Answer
Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 2 बुद्धि का फल
बोध प्रश्न :-
प्रश्न .1 निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-
दूत ------------
उत्तर –
समाचार पहुंचाने वाला
हुक्म ------------
उत्तर –
आदेश
बंदोबस्त ------------
उत्तर –
व्यवस्था
भेंट कर देना ------------
उत्तर –
उपहार देना
चकरा जाना ------------
उत्तर –
आश्चर्यचकित
उत्सुकता ------------
उत्तर –
जानने की इच्छा
हाजिर ------------
उत्तर –
उपस्थित
तनिक ------------
उत्तर –
थोड़ा
प्रश्न. 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(क) लंका के राजा का दूत अकबर के पास क्या लाने के लिए पहुँचा?
उत्तर - लंका के राजा का दूत अकबर के पास एक घड़ा भरकर बुद्धि लाने के लिए पहुँचा ।
(ख) अकबर बादशाह ने बीरबल को किस कार्य के लिए बुलाया?
उत्तर - अकबर बादशाह ने बीरबल को एक घड़ा बुद्धि भरकर लाने की व्यवस्था करने के लिए बुलाया ।
(ग) बीरबल ने बुद्धि का घड़ा कैसे तैयार किया?
उत्तर - बीरबल ने अपने नौकर से एक घड़ा लिया और कद्दू के फूल पर उल्टा रख दिया और 15 दिन बाद कद्दू का फल घड़े जितना हो गया इस प्रकार बीरबल ने बुद्धि का घड़ा तैयार किया।
(घ) बादशाह अकबर को क्या उत्सुकता हुई?
उत्तर - बादशाह अकबर को बुद्धि का घड़ा देखने की उत्सुकता हुई।
(ङ) यदि बीरबल के स्थान पर आप होते तो क्या करते सोचिए और लिखिए ?
उत्तर - तो हम भी समस्या को सुलझाते।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) लंका के दूत के आने पर बीरबल ने फौरन ......... बजाई । (ताली/ डुगडुगी)
उत्तर – ताली
(ख) इसमें रखा गया बुद्धि का फल भी तभी प्रभावी साबित होगा जब इस बर्तन को कोई ......... न पहुँचे।
(हानि/लाभ)
उत्तर – हानि
(ग) जब बादशाह अकबर ने घड़े में झाँका तो पूरा का पूरा घड़ा ......... भरा पाया। (कद्दू के फल से/अमरूद के फल से )
उत्तर – कद्दू के फल से
(घ) इसे पाकर लंका के राजा को बुद्धिमान होने में ......... भी देर नहीं लगेगी। (तनिक/अधिक)
उत्तर – तनिक
भाषा अध्ययन
1. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर, वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
पीठ ठोकना, मति मारी जाना, मुँह माँगा, चकरा जाना, आँखें बिछाना, नौ दो ग्यारह होना।
उत्तर
1.
पीठ ठोकना – शाबाशी देना
परीक्षा में पास होने पर पिता जी ने मेरी पीठ ठोकी।
2.
मतिमारी जाना – बुद्धि कामना करना
मेरी मति मारी गई जो मैंने यह काम किया।
3.
मुँह माँगा – जितना चाहना उतना मांगना
अकबर ने बीरबल को मुंह मांगा पुरस्कार दिया।
4.
चकरा जाना – बुद्धि भ्रमित हो जाना
सवाल देख कर मेरा दिमाग चकरा गया।
5.
आँखें बिछाना – प्रतीक्षा करना
श्री राम के स्वागत में सभी ने आंखें बिछा दी।
6.
नौ दो ग्यारह होना – भाग जाना
पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।
2. निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द पर गोला लगाइए –
(क) उतसुकता, उतसूकता, उत्सुकता, उत्सूकता
उत्तर – उत्सुकता
(ख) बुधिमान, बुद्धिमान, बुद्धीमान, बुद्धिमान ।
उत्तर – बुद्धिमान
(ग) वादशाह, बादशाह, वादसाह, वादशहा।
उत्तर – बादशाह
(घ) प्रभावशाली, परभावशाली, प्रभाभशाली, पर्भावषाली ।
उत्तर – प्रभावशाली
(ङ) आर्शीवाद, आर्शिवाद, आषीरवाद, आशीर्वाद ।
उत्तर – आशीर्वाद
3. स्तम्भ 'अ' में वाक्यांश तथा स्तम्भ 'ब' में वाक्यांश के लिए एक शब्द दिया है। इनकी सही जोड़ियाँ बनाइए -
स्तम्भ 'अ'
स्तम्भ 'ब'
जिसका अधिक प्रभाव हो - सेवक
जिसके पास बुद्धि है
- पुजारी
सेवा करने वाला
- वाचाल
पूजा करने वाला
- प्रभावशाली
जो बहुत अधिक बोलता है - बुद्धिमान
उत्तर –
जिसका अधिक प्रभाव हो - प्रभावशाली
जिसके पास बुद्धि है - बुद्धिमान
सेवा करने वाला
- सेवक
पूजा करने वाला
- पुजारी
जो बहुत अधिक बोलता है - वाचाल
4. शब्दों को उचित क्रम में रखकर सार्थक वाक्य बनाइए -
(अ) राजा का एक दूत दरबार में लंका के में पहुँचा अकबर के।
उत्तर – अकबर के दरबार में लंका के राजा का एक दूत पहुंचा।
(आ) बादशाह चकरा अकबर गए सुनकर दूत की बात।
उत्तर – दूत की बात सुनकर बादशाह अकबर चकरा गए।
(इ) व्यवस्था की नौकर ने मिट्टी के घड़ों की।
उत्तर – नौकर ने मिट्टी के घड़ो की व्यवस्था की।
(ई) तुमने अपनी निभाई है कुशलता पूर्वक बड़ी जिम्मेदारी।
उत्तर – तुमने अपनी जिम्मेदारी बड़ी कुशलता पूर्वक निभाई है।
5. निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप छांटकर लिखिए –
घड़ा, काम, मुंह, सूरज, आग, दिन, सांप, हाथ
उत्तर –
घड़ा घट
काम कर्म
मुंह मुख
सूरज सूर्य
आग अग्नि
दिन दिवस
सांप सर्प
हाथ हस्त
6. पाठ में आए इन शब्दों को पढिए और चौखाने में दिए शब्दों में से इनके हिन्दी शब्द खोजकर लिखिए -
बन्दोबस्त खास हुकुम
बादशाह मौजूद हाजिर
मज़ाक
भरोसा
इनाम
कीमती
अक्ल
नुकसान
खुद
जिम्मेदारी हुजूर
जवाब पेश
शानदार
उपस्थित, प्रबन्ध, महाराज, प्रस्तुत, स्वयं, विद्यमान, विश्वास, उत्तरदायित्व, आदेश, पुरस्कार, मूल्यवान, हानि, श्रीमान, भव्य, उपहास, उत्तर, वृद्धि
उत्तर –
बन्दोबस्त खास हुकुम
बादशाह मौजूद हाजिर
मज़ाक भरोसा इनाम
कीमती अक्ल नुकसान
खुद जिम्मेदारी हुजूर
जवाब पेश
शानदार
Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions
Comments
Post a Comment