MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 8 Chhatrapati Shivaji Question Answer

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 8 छत्रपति शिवाजी

By StudyEducation

भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 8 छत्रपति शिवाजी प्रश्न उत्तर हिंदी

बोध प्रश्न :-

प्रश्न. 1 निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-

 

1. अधिष्ठात्री ------------

उत्तर –  प्रमुख देवी


2. प्रौढ़ावस्था -----------

उत्तर30 से 50 वर्ष तक की आयु।


3. प्रभुत्व -----------------

उत्तर –  सत्ता, अधिकार


4. उज्जवल ----------------

उत्तर –  उजला, पवित्र।


5. पौराणिक --------------

उत्तर –  पुराणों में वर्णित।


6. विश्वस्त --------------

उत्तर –  भरोसेमंद।


7. उल्लंघन ------------

उत्तर –  नियम के विरूद्ध कार्य।


8. षडयंत्र --------------

उत्तर –  ऐसे कार्य जो किसी को हानि पहुँचाने के उद्देश्य से गोपनीय ढंग से से किये जायें।


9. ऐतिहासिक ----------------

उत्तर –  प्राचीन काल का, इतिहास से संबंधित।


10. परास्त ----------------

उत्तर –  हराना, परेशान।


11. बगावत -----------------

उत्तर –  नियमों के विरुद्ध किये जाने वाले कार्य।


12. मनसबदार --------------

उत्तर –  एक छोटे भूखण्ड का स्वामी जो राजा या सम्राट के अधीन होते थे।


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

() शिवाजी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर- शिवाजी का जन्म सन् 1627 . में महाराष्ट्र में स्थित शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।

 

() शिवाजी को युद्धकला की शिक्षा किसने ने दी थी ?

उत्तर - शिवाजी को युद्धकला की शिक्षा दादा कोंडदेव दी थी।

 

() शिवाजी की माँ का नाम क्या था ?

उत्तर- शिवाजी की माँ का नाम जीजाबाई था।

 

() शिवाजी ने किस युद्ध प्रणाली का उपयोग किया था ?

उत्तर- शिवाजी ने छापामार युद्ध प्रणाली का उपयोग किया था।

 

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए  –

() महान वीरों की कहानियाँ सुनाकर माता ने शिवाजी में किन गुणों को विकसित किया ?

उत्तर- महान  वीरों की कहानियाँ सुनाकर माता ने शिवाजी में साहस, वीरता और देश-प्रेम और स्वाभिमान के गुणों को विकसित किया

 

() कोड़ाना दुर्ग का नाम सिंहगढ़ क्यों रखा गया ?

उत्तरकोड़ना दुर्ग का नाम सिंहगढ़ इसलिए रखा गया था क्योंकि इसमें तानाजी मालसुरे जैसा सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।

 

() औरंगजेब के पहरे से शिवाजी कैसे बाहर निकले ?

उत्तरशिवाजी और उनके पुत्र शंभाजी फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से बाहर निकले

 

() किस घटना से शिवाजी के उज्जवल चरित्र का पता लगता है ?

उत्तरशिवाजी के सहयोगी आनाजी सोनदेव ने पुत्रवधु को कल्याण के सूबेदार को पराजित कर शिवाजी के सामने उपस्थित किया। शिवाजी ने उस महिला की तुलना अपनी मां से करते हुए ने सम्मानपूर्वक कल्याण भिजवा दिया। यह घटना शिवाजी के उज्जवल चरित्र को प्रदर्शित करता है।

 

(.) शिवाजी ने किन-किन सेनानायकों को परास्त किया था ?

उत्तरशिवाजी ने अफजल खाँ, शाइस्ता खाँ आदि सेनानायकों को परास्त किया था।


 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

 

() शिवाजी ने सर्वप्रथम .................. युद्ध प्रणाली का उपयोग किया।

उत्तरछापामार

 

() शिवाजी की तलवार का नाम .................. था।

उत्तरभवानी

 

() कोड़ाना दुर्ग की लड़ाई में .................. वीरगति को प्राप्त हुए। 

उत्तरतानाजी 

 

() शिवाजी ने सूबेदार की पुत्रवधु की तुलना और .................. से की थी

उत्तरअपनी माँ

 

(.)  राज्याभिषेक के बाद उन्होंने .................. की उपाधि धारण की।

उत्तरछत्रपति 


5.  पाठ के आधार पर सही जोड़ी बनाइए -


स्तम्भ ( )

स्तम्भ ()

माताजी

शम्भाजी

गुरूजी

शाहजी भोंसले

छत्रपति

जीजाबाई

पिताजी

समर्थ रामदासजी

पुत्र

शिवाजी


उत्तर
– 

स्तम्भ ( )

स्तम्भ ()

माताजी

जीजाबाई

गुरूजी

समर्थ रामदासजी

छत्रपति

शिवाजी

पिताजी

शाहजी भोंसले

पुत्र

शम्भाजी

 

भाषा अध्ययन

 

1. निम्नलिखित जाति वाचक शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए -

 

उत्तर :

जवान - जवानी

किसान - किसानी

मानव - मानवता

गुरू - गुरुता

भारतीय - भारतीयता।


2. नीचे दिये गये महावरों का वाक्यों में प्रयोग किजिए - 

खून खोलना, छूमंतर होना, छक्के छूटना, दांत खट्टे करना

उत्तर – 

·        खून खोलनाअंग्रेजों को देखकर रानी लक्ष्मीबाई का खून खौल गया।

·        छूमंतर होनापुलिस को देखकर कर छूमंतर हो गया।

·        छक्के छूटनासचिन पाकिस्तान के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।

·        दांत खट्टे करनाकारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान सेना के दांत खट्टे कर दिए।

 

3.   निम्नलिखित अनुच्छेद में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए - 

शब्द को ब्रह्म कहा गया है शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है शब्दों में बड़ी शक्ति है जोड़ने की भी और तोड़ने की भी कृष्ण के शब्दों ने अर्जुन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रोपदी के दो शब्दों से महाभारत ठन गया

उत्तर - 'शब्द' को 'ब्रह्म' कहा गया है। शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है। शब्दों में वड़ी शक्ति है, जोड़ने की भी और तोड़ने की भी कृष्ण के शब्दों ने अर्जन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रौपदी के दो शब्द से महाभारत ठन गया।


4.  निम्न वाक्यों में से क्रिया शब्द तथा सहायक क्रियाएँ पहचान कर लिखिए – 

 

सब लोग अपने घरों की सफाई कर रहे थे। एकता को आज बाहर जाना है। उसे एक कार्यक्रम में नाचना है। उसने माँ से कहा मेरा सब सामान अच्छे से रख देना।

उत्तर –  क्रियाएँ सफाई करना, बाहर जाना, नाचना, रखना।

सहायक क्रियाएँरहे थे, है।

 

5. निम्नलिखित क्रिया शब्दों से वाक्य बनाइए और वाक्य में सहायक क्रियाओं को रेखांकित कीजिए -

खेलना - .................

रहना - .................

हँसना -  .................

गाना - .................

उठना - .................

 

उत्तर

खेलना - मुझे खेलना पसंद है।

रहना - मैं पिछले तीन वर्षों से इस मकान में रह रहा हूं।

हँसना - तुम क्यों हँस रहे हो ?,

गाना - वह गाना गा रही है

उठना - वह कुर्सी से उठ रहा था।

 

 Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions

📚 All Chapters:


Comments