MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 20 Ujjaiyini Question Answer

  Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 20 उज्‍जयिनी 

By StudyEducation

भाषा भारती कक्षा 5 पाठ 20 उज्‍जयिनी प्रश्न उत्तर हिंदी


बोध प्रश्‍न 

1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए- 

तय किया - ..............

परिजन - ..............

दर्शनीय - ..............

शोभा - ..............

भव्‍य - ..............

कर्मभूमि - ..............

याद सताना - ..............

 

उत्‍तर - 

तय किया - निश्चित किया

परिजन - परिवार के लोग

दर्शनीय - देखने  योग्‍य 

शोभा - सुन्‍दरता 

भव्‍य - विशाल

कर्मभूमि - कार्यक्षेत्र

याद सताना - याद आना


2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्‍त उत्तर लिखिए -

(क) सभी बच्‍चों ने यात्रा हेतु कहॉं जाना तय किया? 

उत्तर- सभी बच्‍चों ने यात्रा हेतु उज्‍जैन जाना तय किया।


(ख) स्‍उज्‍जयिनी की प्रमुख पहचान क्‍या है? 

उत्तर - उज्‍जयिनी की प्रमुख पहचान महाकाल मंदिर है।


(ग) उज्‍जैन का गोपाल मंदिर कहॉं स्थित है? 

उत्तर- उज्‍जैन का गोपाल मंदिर छत्री चौक में स्थित है।


3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

(क) सान्‍दीपनि कौन थे? 

उत्तर- सान्‍दीपनि श्रीकृष्‍ण, बलराम व सुदामा के गुरू थे। श्रीकृष्‍ण, बलराम इनसे शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए म‍थुरा से आए थे।   


(ख) उज्‍जैन की वेधशाला किसने बनवाई? और क्‍यों? 

उत्तर - उज्‍जैन की वेधशाला जयपुर के राजा जयसिंह ने बनवाई। इसको बनवाने का उद्देश्‍य था नक्षत्रों व ग्रहों की गति व स्थिति का पता लगाना।


(ग) जिनकी कर्मभूमि उज्‍जैन रही है एैसे राष्‍ट्रीय कवियों के नाम लिखिए? 

उत्तर -  हमारे राष्‍ट्रीय कवि श्रीकृष्‍ण 'सरल' एवं शिवमंगल सिंह 'सुमन' की कर्मभूमि उज्‍जैन रही है। 


4. सही जोडि़यॉं बनाकर आमने-सामने लिखिए- 

1. वह सन्‍त के लिए फल ले आया? 

महान राजा


कुम्‍भ मेला


सान्‍दीपनि आश्रम


श्रीकृष्‍ण, बलराम विक्रमादित्‍य बारहवर्ष


उत्तर -

महान राजा - विक्रमादित्‍य 

कुम्‍भ मेला - बारह वर्ष 

सान्‍दीपनि आश्र्म - श्रीकृष्‍ण, बलराम  


5. रिक्‍त स्‍थानों की पूर्ति कीजिए - (कोष्‍टक में दिए गए शब्‍दों में से छॉंटकर)

(क) उज्‍जैन .............. में स्थित है। (महानगरी, सप्‍तपुरियों, ती‍र्थों) 

(ख) कालिदास ............... के नवरत्‍नों में थे। (अकबर, विक्रमादित्‍य, अशोक)

(ग) विज्ञान और ज्‍योतिष में रूचि रखने वाले ............... को बड़े गौर से देखते हैं। (मन्दिरों, वेधशाला, गुफाओं) 

(घ) उज्‍जैन में लगने वाल कुम्‍भ मेले को ............... कहते हैं। (सिंहस्‍थ, हज, तीर्थयात्रा)

उत्तर -

(क) सप्‍तपुरियों

(ख) विक्रमादित्‍य

(ग)  वेधशाला

(घ) सिंहस्‍थ 


 भाषा अध्ययन 

1. निम्‍नलिखित शब्‍दों का शुद्ध उच्‍चारण कीजिए और लिखिए -

रेलवे स्‍टेशन, ऐतिहासिक, सप्‍तपुरियॉं, धार्मिक, उज्‍जयिनी, ज्‍योतिर्लिंग, हरिसिद्धि, विक्रमादित्‍य, सिंहस्‍थ, मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ, श्रीकृष्‍ण, वृहस्‍पतेश्‍वर, नवग्रह, क्षीरसागर, योगेश्‍वर, मस्जिद, ट्रेन, दर्शनीय, स्‍थल, राष्‍ट्रीय, कर्मभूमि।


2. निम्‍नलिखित कि विलोम शब्‍द लिखिए -

रात्रि, दूर, स्‍वदेश, अपना, ऊँचा, भला

उत्तर -

रात्रि - दिन

दूर - पास

स्‍वदेश - परदेश

अपना - पराया

ऊँचा - नीचा

भला - बुरा


पढि़ए और समझिए - 

कल का दिन बहुत व्‍यस्‍त रहा था पर आज मैं कुछ विश्राम कर रहा हॅूं। शाम को जब सूर्य अस्‍त हो जाएगा, तब मुझे गुरूजी के घर जाना है। उन्‍होंने कहा था कि कोशिश करने से ही सफलता मिलती है, इसलिए मैं भरपूर कोशिश करूँगा कि मेरा काम सफल हो।


अब जानिए- 

  • ऊपर के वाक्‍यों में दिन व्‍यस्‍त रहा था, उन्‍होंने कहा था से पता चलता है कि काम हो चुका है। इसमें भूतकाल का बोध होता है।
  • कर रहा हॅूं, मिलती है आदि शब्‍द से पता चलता है कि काम हो रहा है। इसमें वर्तमान काला का बोध होता है। 
  • सूर्य ढल जाएगा, कोशिश करूँगा, से कार्य भविष्‍य में सम्‍पन्‍न होने की सूचना मिलती है। इससे भविष्‍य काल का बोध होता है।


यह जानिए 

क्रिया के समय-समय की सूचना के आधार पर काल तीन प्रकार के होते हैं-

1. वर्तमानकाल (काम हो रहा हे)

2. भविष्‍यकाल ( काम सम्‍पन्‍न होग)

3. भूतकाल ( काम हो चुका है)


याद रखिए - 

  • वर्तमान काल के वाक्‍यों में क्रिया ' है, हूँ हैं, हो,' शब्‍द से पहचानी जाती है तथा काम चल रहा होता है। 
  • भविष्‍य काल में क्रिया के अन्‍त में गा, गी, गे, आदि शब्‍द आते हैं, तथा कार्य  आाने वाले समय में सम्‍पन्‍न होने की सूचना देता है। 
  • भूतकाल को क्रियाओं को पहचानने के लिए क्रिया के साथ था, थी, थे, शब्‍द आते हैं तथा क्रिया पूर्ण होने की सूचना प्राप्‍त होती है। 


3. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में काल के आधार पर क्रियाऍं छॉंटकर नीचे तालिका में लिखिए 

  • रागिनी गाना गा रही थी। 
  • श्‍याम भोपाल जाएगा। 
  • वह यहॉं आ रहा है। 
  • कल पानी बरसा था।
  • राधा पकौड़े खा रही है। 
  • तुम उत्‍तीर्ण हो जाओगेे।
  • वह साइकिल से जा रहा था। 

वर्तमान काल  ...............

भूतकाल  ...............

भविष्‍यकाल ...............

उत्तर -

वर्तमान काल - आ रहा है। खा रही है।

भूतकाल  - गा रही थी। जा रहा था। पानी बरसा था।

भविष्‍यकाल - जाएगा। जाओगे।


योग्यता विस्तार

1. आप प्रतिदिन जो काम करते है, उनका विवरण क्रमश: लिखना सीखिए।

2. आपके आस-पास लगने वालेे मेले का वर्णन कक्षा में सुनाइए और लिखिए। 

3. हिन्‍दी साहित्‍य के किन-किन कवियों/ लेखकों का सम्‍बंध उज्‍जैन से रहा है, उनके बारे में जानकारी एकत्रित कर उनकी रचनाओं का संग्रह कीजिए।


Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions

📚 All Chapters:

Comments