MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 9 Rammo aur Kallo Question Answer
Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 9 रम्मो और कल्लो
बोध प्रश्न :-
प्रश्न.
1 निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-
फायदा - ------------
उत्तर
– लाभ
गुजारे - ------------
उत्तर
– व्यतीत किए
निरादर - ------------
उत्तर
– अपमान
स्तंभित- ------------
उत्तर
– जड़ीभूत; स्तब्ध; सुन्न
आश्वस्त - ------------
उत्तर
– विश्वास में लेना
2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) रधिया की लड़कियों के क्या नाम हैं?
उत्तर
- राधिया की लड़कियों के नाम रम्मो और कल्लो हैं।
(ख) रम्मो और कल्लो ने पढ़ाई-लिखाई क्यों नहीं की थी ?
उत्तर - रम्मो और कल्लो अपनी मां राधा के साथ काम में हाथ बटाती थी इसलिए उन्होंने पढ़ाई लिखाई नहीं की थी।
(ग) बाबूजी दोनों बहनों को क्यों पढ़ाना चाहते थे?
उत्तर
- बाबूजी को उन दोनों बहनों में अपनी पुत्री का भास हुआ । उन्होंने शिक्षित कर अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए वह दोनों बहनों को पढ़ना चाहते थे।
(घ) रधिया लड़कियों को क्यों नहीं पढ़ाना चाहती थी?
उत्तर
- रधिया के समाज में कोई पढ़ा-लिखा नहीं था। वह सोचती थी की लड़कियों को पढ़ा लिखा कर पढ़े लिखे लड़के शादी के लिए ढूंढना पड़ेगा और फिर उसके काम में खाद कौन बताएगा। यह सोचकर राधिका ने लड़कियों को नहीं पढ़ाया था।
(ङ) बाबू जी ने लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने में किस प्रकार सहायता की?
उत्तर - लड़कियां सुबह मां के साथ काम करती और दोपहर में बाबूजी उन्हें पढ़ते उनकी कॉपी किताबें का खर्चा भी स्वयं बाबूजी ने वहां किया और बदले में उनसे कुछ नहीं लिया इस प्रकार बाबूजी ने लड़कियों को पढ़ने में सहायता की।
(च) रम्मो और कल्लो को शिक्षक प्रशिक्षण संस्था में किस आधार पर प्रवेश मिला?
उत्तर
- रम्मो और कल्लो को उनके परीक्षाफल और खेलों के प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश मिला।
(छ) पढ़ाई करते हुए भी हम घर के कामो में किस प्रकार मदद कर सकते है?
उत्तर
- हम सुबह पढ़ाई समाप्त करके घर के कार्य में माताजी की मदद करते हैं साथ ही बाजार से सामान ला सकते हैं और शाम को मां की साफ सफाई में मदद कर सकते हैं।
(ज) बाबूजी ने दोनों लड़कियों का जीवन किस प्रकार बदल दिया?
उत्तर
- दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ दूसरों के घरों में काम करती थी बाबूजी ने उन्हें शिक्षित कर शिक्षा बनवा दिया इस प्रकार उन्होंने दोनों बहनों का जीवन बदल दिया।
3.
निम्नलिखित कथन किसने किससे कहे हैं –
(अ)
'क्या तुम पढ़ना-लिखना चाहोगी?"
उत्तर – बाबूजी ने रम्मो और कल्लो से कहा
(ब)
"पढ़ाने-लिखाने से क्या फ़ायदा ? काम तो इन्हें यही करना है?"
उत्तर – रधिया ने बाबूजी से कहा।
4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) बच्चों में भी उनके प्रति .................. था।
उत्तर – अपनापन
(ख) पढ़ लिखकर रम्मो का नाम ..................और कल्लो का नाम ..................हो गया था।
उत्तर – रमावती, कलावती
(ग) रधिया तुम इन लड़कियों को .................. क्यों नहीं भेजती हो ।
उत्तर – विद्यालय
(घ) दोनों परीक्षा में .................. हो गई ।
उत्तर – उत्तीर्ण
भाषा अध्ययन
1.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी शब्द लिखिए –
फ़ायदा
मतलब
गुजारे
जरूरत
किताब
आंटी
उत्तर –
फ़ायदा - लाभ
मतलब - अर्थ, मायने
गुजारे - व्यतीत किए
जरूरत - आवश्यकता
किताब - पुस्तक
आंटी - चाची,मौसी
2. थोड़ा-बहुत, पढ़ाया-लिखाया शब्द युग्मों में योजक चिह्न लगा हैं। इस पाठ से योजक चिह्न वाले शब्द छाँटकर लिखिए -
उत्तर –
पढ़ाई-लिखाई
पढ़ना-लिखना
शादी-ब्याह
प्रमाण-पत्र
तीज-त्यौहार
3. निम्नलिखित मुहावरे / लोकोक्तियों का अर्थ स्पष्ट करते हुए, उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
आँखें फाड़कर देखा
काला अक्षर भैंस बराबर
बाजी मारना
फूले नहीं समाना।
उत्तर –
(1)
आँखें फाड़कर देखना – आश्चर्य से देखना
प्रयोग – उसके हर को वह आंखें फाड़ कर देख रही थी।
(2)
काला अक्षर भैंस बराबर – निरक्षर
प्रयोग – अशिक्षित लोगों के लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर होता है।
(3)
बाजी मारना – जीत जाना
प्रयोग – ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप में बाजी मार ली।
(4)
फूले नहीं समाना। – प्रसन्न होना
प्रायोग – अपने बेटे की सफलता पर बलराम फूले नहीं समा रहे हैं।
4.
स्तम्भ 'अ' में स्तम्भ 'ब' के अनुसार कौन सा वाक्य है। सही जोड़ी बनाइए -
(क) क्या तुम पढ़ना-लिखना चाहोगी?- आज्ञावाचक वाक्य
(ख) यही काम करना है। - निषेधवाचक वाक्य
(ग) रविवार के दिन तुम दोनों मेरेपास आओ । - इच्छावाचक
(घ) हम यह नहीं कर पाएँगे। - प्रश्नवाचक वाक्य
(ड) इन लड़कियों को पढ़ना चाहिए । - साधारण वाक्य
उत्तर –
1. प्रश्नवाचक वाक्य
2. साधारण वाक्य
3. आज्ञावाचक वाक्य
4. निषेधवाचक वाक्य
5. इच्छावाचक वाक्य
5.
'किताब ' का बहुवचन किताबें हैं। इसी प्रकार निम्न लिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए -
लड़की
अध्यापिका
कापी
सहेली
पाठशाला
नौकरी
उत्तर –
लड़कियां
कॉपियां
अध्यापिका
सहेलियां
नौकरियां
पढ़िए और सीखिए -
|
स्तम्भ ( अ
) |
स्तम्भ (ब) |
|
रेखा पढ़ती
है। |
रेखा पुस्तक
पढ़ती है। |
|
दिनेश गाता
है। |
दिनेश गीत
गाता है। |
|
उसने खाया। |
उसने आम
खाया। |
|
वह जाता
है। |
वह सागर
जाता है। |
ऊपर स्तम्भ' अ' में पढ़ना, गाना, खाना और जाना क्रिया आई हैं। स्तम्भ'अ' में क्रिया के साथ क्या पढ़ता है? क्या खाता है ? आदि का पता नहीं चलता है।
स्तम्भ 'ब' में इन सारे प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं। इन सब प्रश्नों के उत्तर में आए पुस्तकों, गीत, आम आदि कर्म हैं।
अब जानिए
* जब क्रिया बिना कर्म के वाक्य में आती है तब वह' अकर्मक क्रिया' होती है।
जैसे- सीता रोती है। इस वाक्य में कर्म नहीं है। इसलिए यह अकर्मक क्रिया है।
* जब क्रिया कर्म के साथ प्रयुक्त होती है तब वह सकर्मक क्रिया होती है।
जैसे सारिका चित्र देखती है इसमें सारिका चित्र देखती है इसलिए यह 'सकर्मक क्रिया' है।
6. निम्नलिखित वाक्यों में से सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया वाले वाक्य छाँटकर लिखिए -
वह हँसता है।
हम सोते हैं।
मैं पुस्तक पढ़ता हूँ ।
मोहन भागता है।
वह पत्र लिखता है।
वह फल खाता है।
उत्तर –
अकर्मक क्रिया
वह हँसता है।
हम सोते हैं।
मोहन भागता है।
सकर्मक क्रिया
-
मैं पुस्तक पढ़ता हूँ ।
वह पत्र लिखता है।
वह फल खाता है।
Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions
Good
ReplyDeleteEkdam perfect
ReplyDelete