MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 5 Eidgah Question Answer
Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 5 ईदगाह
बोध प्रश्न :-
प्रश्न.
1 निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-
मनोहर - ------------
उत्तर – मन को हरने वाला
प्रदिप्त - ------------
उत्तर – जलता हुआ
सुहावना - ------------
उत्तर – सुखद
कचोटना - ------------
उत्तर – बुरा लगना
विपन्नता - ------------
उत्तर – गरीबी
पृथक - ------------
उत्तर – अलग
प्रगल्भ - ------------
उत्तर – चतुर
जब्त - ------------
उत्तर – कब्जा
प्रश्न.
2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में लिखिए –
(क) बच्चों को ईदगाह जाने की जल्दी क्यों पड़ी थी?
उत्तर- सभी लोगों को बहुत दिनों से ईद के दिन का इंतजार था और आज ईद आ गई इसलिए बच्चे को ईदगाह जाने की जल्दी पड़ी थी।
(ख) ईदगाह पर किस तरह का दृश्य था?
उत्तर- ईदगाह के ऊपर इमली के घने वृक्षों की छाया है मुझे पक्का फर्श है जिस पर जाजिम बिछा हुआ है और रोजेदारों की पंक्तियां लगी हुई है।
(ग) मेले का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर- मेले में तरह-तरह की दुकानों की कतार लगी हुई है खिलौने की दुकान मिठाइयों की दुकान बर्तनों की एवं अन्य और कहीं मदारी खेल करता नजर आता है तो कहीं जादूगर जादू मेले की छटा ही निराली होती है
(घ) ईदगाह में कौन-कौन सी दुकानें सजी थीं?
उत्तर- ईदगाह में मिठाइयों की खिलौने की बर्तनों की दुकानों की कपड़ों की और तमाम तरह की दुकानें सजी थी।
(ङ) नूरे का वकील कैसा सजा था?
उत्तर- नूरे का वकील काला चोगा नीचे सफेद अचकन, अचकन के सामने की जेब में घड़ी सुनहरी जंजीर एक हाथ में कानून का पोथा लिए हुए नजर आ रहा था।
(च) हामिद ने ईंद के मेले से चिमटा ही क्यों खरीदा?
उत्तर- हामिद ने सोचा कि दादी के पास चिमटा नहीं है तवे से रोटियां उतारने में तो हाथ जल जाता है अगर वह चिमटा ले जाकर दादी को ले दे तो वह बहुत प्रसन्न होगी।
(छ) हामिद के चिमटे को देखकर दादी नाराज क्यों हुई? क्या दादी की यह नाराजगी वास्तविक थी?
उत्तर- हामिद की दादी चिमटा देखकर इसलिए नाराज हुई क्योंकि उसने दोपहर तक कुछ खाया नहीं था बल्कि उन पैसों का चिमटा खरीद लाया दादी की नाराजगी वास्तविक नहीं थी वह मन ही मन हामिद को दुआएं दे रही थी।
प्रश्न. 3 किसने कौन सा खिलौना खरीदा? सही जोड़ियाँ मिलाइए तथा खिलौने पर एक-एक वाक्य लिखिए -
(क) मोहसिन – सिपाही
उत्तर – मोहसिन – भिश्ती
(ख) महमूद – भिश्ती
उत्तर – महमूद – सिपाही
(ग) हामिद – वकील
उत्तर – हामिद – चिमटा
(घ) नूरे – चिमटा
उत्तर – नूरे – वकील
प्रश्न. 4 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(क) ............ के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आई है।
उत्तर – रमजान
(ख) लाखों सिर एक साथ ......... झुक जाते हैं।
उत्तर – सजदा
(ग) मानो …..... का एक सूत्र इन समस्त आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए हैं।
उत्तर – भ्रातृत्व
(घ) इस्लाम की निगाह में सब ........... है।
उत्तर – एक
(ङ) बुढ़िया का क्रोध तुरन्त ......….. में बदल गया।
उत्तर – प्रेम
भाषा अध्ययन
प्रश्न .1 दिए गए शब्दों के हिन्दी समानार्थी शब्द चुनकर लिखिए –
(स्वभाव, भाग्य, दृष्टि, समाचार, संसार, विचित्र, कुशल, उपवास)
रोजा, सलामत, निगाह, मिजाज
तक़दीर, ख़बर, जहान, अजीब
उत्तर –
रोजा- उपवास
सलामत- कुशल
निगाह- दृष्टि
मिजाज- स्वभाव
तक़दीर- भाग्य
ख़बर- समाचार
जहान- संसार
अजीब- विचित्र
प्रश्न .2 निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
मुहावरा — अर्थ — वाक्य प्रयोग
1. मुँह चुराना – नजर से बचना
उत्तर – गुरुजी को देखकर मोहित मोह चुराने लगा।
2. उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
उत्तर – दुकानदार ने ग्राहक को उल्लू बना दिया।
3. बाल बाँका न होना – नुकसान न पहुंचना
उत्तर – इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसका बाल भी बांका नहीं हुआ।
4. सुरलोक सिधारना – मृत्यु होना
उत्तर – कल समिति के दादाजी सुरलोक सिधार गए।
5. गद्गद होना – प्रसन्न होना
उत्तर – बच्चे के अच्छे-अच्छे कार्य से माता-पिता का मन गदगद हो जाता है।
प्रश्न .3 उदाहरण के अनुसार दिए गए शब्दों के बहुवचन
बनाइए -
उत्तर –
खिलौना – खिलौने, खिलौनों
लड़का – लड़के, लड़को
औरत – औरतें, औरतों
पैसा – पैसे, पैसों
Bhasha Bharti Hindi Book Class 5 Solutions
Comments
Post a Comment