MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 8 बाथरूम की फिसलन प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 8 बाथरूम की फिसलन
By StudyEducation
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए
1. प्रौढ – (क) आघात
2. मानसिक – (ख) निवारण
3. लेखा – (ग) अवस्था
4. कष्ट – (घ) जोखा
उत्तर
1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख)
प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. बड़े आदमियों के साथ अपने नाम को जुड़ता देखकर मैं मन-ही-मन….हुआ। (खुश/दुखी)
2. मालूम नहीं, यह मेरी मजबूरी थी या उनका……… था। (सौभाग्य दुर्भाग्य)
3. मेरा लीवर मुझपर खुश था क्योंकि में बहुत… खाता था। (कम ज्यादा)
4. यहाँ ओढ़ी हुई….काम नहीं देती, और हड्डी टूटने का ध्यान बराबर बना रहता है। (दार्शनिकता/भौतिकता)
उत्तर
1. खुश
2. सौभाग्य
3. कम
4. दार्शनिकता।
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
(क) ‘अपराधी कोई हो, और सजा किसी को मिले’ का आशय लिखिए।
उत्तर
लेखक का बाँया पैर फिसला था, लेकिन चोट दाहिने पैर में आई।
(ख) टूटी टांग को साहित्य में ‘कैश करूँगा’ इसका क्या आशय है?
उत्तर
कहने का तात्पर्य है कि लेखक इस विषय पर इतना लिखेगा कि शोहरत और दौलत दोनों मिलेंगे।
(ग) लेखक अपने कष्टों के निवारण के लिए किससे आत्म निवेदन करता है?
उत्तर
अपने कष्टों के निवारण के लिए लेखक ईश्वर से आत्म निवेदन करता है।
(घ) तीन माह बिस्तर पर पड़े रहकर लेखक ने कौन-कौन सी रचनाएँ की?
उत्तर
तीन माह बिस्तर पर पड़े रहकर लेखन ने दो-चार व्यंग्य और समीक्षाएँ लिखीं।
(ङ) लेखक को मित्र ने राम नाम लेने की सलाह क्यों दी?
उत्तर
लेखक को मित्र ने राम नाम लेने की सलाह इसलिए दी ताकि उसके सारे पाप धुल जाएँ।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए
(क) ‘अक्सर व्यंग्यकार और साहित्यकार बाथरूम में फिसलते हैं। इस संबंध में लेखक ने किन-किन साहित्यकारों के उदाहरण दिए हैं?
उत्तर
‘अक्सर व्यंग्यकार और साहित्यकार बाथरूम में फिसलते हैं’। इस संबंध में लेखक ने जिन साहित्यकारों के उदाहरण दिए हैं, वे हैं-हरिशंकर परसाई, डॉ. रामकुमार वर्मा।
(ख) हही के टूटने पर लेखक के जनरल नॉलेज में इजाफा किस प्रकार हुआ?
उत्तर
यह सही है कि हही के टूटने से लेखक के जनरल नॉलेज में काफी बढ़ोतरी हुई। उसने अपने डॉक्टर मित्र को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के साथ आते देखा।
पेंच-पूर्जे जमाते देखा। इस प्रकार पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के बारे में उसे जानकारी मिली।
(ग) कवियों के समाजोपयोगी होने का अर्थ समझाइए।
उत्तर
कवियों के समाजोपयोगी होने का तात्पर्य है अस्पताल में उनकी ड्यूटी लगाई जाए। वे ऑपरेशन कक्ष में मरीज को कविताएँ सुनाकर आवश्यकतानुसार ऑपरेशन के समय वेहोश करें।
(घ) ‘आदमी के भीतर का मनोबल न टूटे’ व्यंग्य के इस केंद्रीय भाव को समझाइए।
उत्तर
‘बाथरूम की फिसलन’ का केन्द्रीय भाव है आदमी के भीतर का मनोबल नहीं टूटना चाहिए अगर शरीर का कोई अंग टूट जाए तो वह जुड़ सकता है, और फिर से पहले की तरह काम कर सकता है किंतु ‘अगर हमारे मनोबल टूट जाएँगे तो हम कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। कुछ कर दिखाने की हमारी इच्छा खत्म हो जाएगी। अतः हमारा मनोबल नहीं टना चाहिए। उसे बरकरार रहना चाहिए।
(ङ) ‘दर्द सबको माँजता है’ का आशय समझाइए।
उत्तर
दर्द आदमी में सहन शक्ति पैदा करता है। यही सहन शक्ति उसे जुझारू बनाता है, विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहना सिखाता है।
भाषा की बात
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए
प्रभू, अध्यन, प्रभावसाली, व्यंग, साहितयिक
उत्तर
प्रभु, अध्ययन, प्रभावशाली, व्यंग्य, साहित्यिक।
प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय छांटकर लिखिए
पढ़ाई, बुनाई, मिलावट, कसावट, सजावट, तकिया, छलिया, चहचहाहट, शिवा, मिठाई,
सफाई, गरीबी, जोड़ी, खेती, शहरी, चिल्लाहट, डिबिया, चिकनाहट, पूरा, चूरा
उत्तर
पढ़ाई – आई
बुनाई – आई
मिलावट – आवट
सजावट – आवट
तकिया – इया
छलिया – इया
चहचहाहट – आहट
शिवा – वा
मिठाई – आई
सफाई – आई
प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों के आगे जो शब्द उसका पर्याय नहीं हो उस पर गोला लगाइए
मित्र – दोस्त, बंधु, सखा।
नदी – सरिता, तटिनी, तारिणी।
ईश्वर – देवालय, ईश, प्रभु।
घर – सदन, गृह, गगन।
इच्छा – आकांक्षा, मनोरक्ष, मनोरम ।
उत्तर
बंधु, तारिणी, देवालय, गगन, मनोरम
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में हिंदी (तत्सम, तत्भव) और आगत (उर्दू, अंग्रेजी) शब्द छाँटकर लिखिए
वैष्णव, दुनिया, मित्र, साफ, डॉक्टर, बाथरूम, घर, संकल्प, सौभाग्य, शेहरत, दौलत, गर्मी, एक्स-रे, हाथ, आर्थिक, अपराधी, मजबूरी, साहित्य, खुदा, पोर्टेबल-टी.वी., रॉयल्टी, काम, हड्डी
उत्तर
हिन्दी तत्सम तद्भव-वैष्णव, मित्र, साफ, घर संकल्प, सौभाग्य, गर्मी, आर्थिक, अपराधी, साहित्य, काम, हड्डी, हाथ आगत (उर्दू, अंग्रेजी)-दुनिया, डॉक्टर, बाथरूम, शोहरत, दौलत, एक्स-रे, मजबूरी, खुदा, पोर्टेबल, टी.वी. , रॉयल्टी ।
📚 All Chapters:
- Chapter 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था
- Chapter 2 जल ही जीवन है
- Chapter 3 भाई-बहन
- Chapter 4 अभिनन्दनीय भारत
- Chapter 5 मदनमोहन मालवीय
- Chapter 6 रामलाल का परिवार
- Chapter 7 वृक्ष निभाता रिश्ता-नाता
- Chapter 8 बाथरूम की फिसलन
- Chapter 9 साहस
- Chapter 10 कोई नहीं पराया
- Chapter 11 नई सुबह
- Chapter 12 जागो उपभोक्ता जागो
- Chapter 13 लोक संस्कृति और नर्मदा
- Chapter 14 सहनशीलता
- Chapter 15 स्पष्टवादी
- Chapter 16 रामेश्वरम्
- Chapter 17 तीर्थ-यात्रा
- Chapter 18 शंकराचार्य मध्यप्रदेश में
- Chapter 19 मीरा पदावली
- Chapter 20 कित्तूर की रानी चेन्नम्मा
- Chapter 21 आओ दीप जलाएँ
- Chapter 22 बोध कथाएँ
- Chapter 23 इतने ऊपर उठो कि
- Chapter 24 मित्र को पत्र
Comments
Post a Comment