MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 3 भाई-बहन प्रश्न उत्तर

 Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 3 भाई-बहन

By StudyEducation

सुगम भारती कक्षा 6 पाठ 3 भाई-बहन प्रश्न उत्तर हिंदी


वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए

1. पंखहीन – (क) कपड़ा

2. मंगल – (ख) गला

3. रेशमी – (ग) पक्षी

4. जग से – (घ) मन

उत्तर

1. (ग), 2. (घ), 3. (क), 4. (ख)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द घुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए.

1. न जाने कितनी…स्मृतियाँ उसके अंतःस्थल में उठकर बिंधी सी जा रही थीं। (मीठी/कड़ीवी)
2. भाई-बहन सदा……..नहीं रहते। (अलग-अलग/साथ-साथ)
3. करीब आधे घण्टे के बाद किंचित…..सा मुख लिए निर्मला कमल को साथ लेकर स्कूल चली गई। (उदास/पुलकित)
4. रह-रहकर एक…….अनुभूति उसके मन में होने लगी। (नूतन/पुरातन)
5. क्रमशः दर्शकों के झुण्ड भी…….होने लगे। (छिन्न-भिन्न इकट्वे)

उत्तर

1. मीठी
2. साथ-साथ
3. उदास
4. नूतन
5. छिन्न-भिन्न।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) सावित्री के अंतःस्थल में किसकी यादें बसी धी?

उत्तर

सावित्री के अंतःस्थल में अपने भाई की यादें बसीं थीं।

(ख) सावित्री को अपनी बक-बक सारहीन सी क्यों लगी?

उत्तर

क्योंकि सावित्री का भाई उसके पास नहीं था।

(ग) रोते-रोते निर्मला के चेहरे का रंग सफेद क्यों पड़ गया?

उत्तर

क्योंकि निर्मला का भाई भीड़ में खो गया था। वह कहीं नहीं दिख रहा था।

(घ) माँ के दिल से भी अधिक कमल की चिंता और किसको थी?

उत्तर

माँ के दिल से भी अधिक कमल की चिंता निर्मला को थी।

(ङ) माँ की झिड़कियों का बालिका पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर

बालिका का नन्हा मस्तिष्क उलझन में पड़ गया।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला की मनोदशा का वर्णन कीजिए।

उत्तर

कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला बेचैन हो उठी। उसके होश-हवास एकाएक गुम हो गए। वह व्याकुल सी हो एक कमरे से दूसरे में और फिर बरामदे में पंखहीन पक्षी की भांति फड़फड़ाती हुई दौड़ने लगी। उसकी आँखों के आगे अंधेरा-सा छा गया। सब कुछ सुनसान-सा प्रतीत होने लगा।

(ख) ‘जब इन्हीं दुर्लभ सूरतों को देखने के लिए तरसोगी।’ कहकर सावित्री क्या कहना चाहती है?

उत्तर

सावित्री कहना चाहती है कि भाई-बहन सदा साथ नहीं रहते। एक समय आता है जब बहन को भाई का साथ छोड़ना पड़ता है। लेकिन जब तक भाई-बहन साथ-साथ रहते हैं, उनके बीच नोंक-झोंक, होती रहती है। सावित्री निर्मला को बताना चाहती है कि आज वह अपने छोटे भाई से लड़ाई कर रही है किंतु एक समय आएगा जब वह भाई से काफी दूर होगी और उसे देखने को तरसेगी।

(ग) भाई को भेजे जाने वाले उपहार के साथ सावित्री की स्मृतियाँ किस प्रकार जुड़ी हुई हैं?

उत्तर

भाई को भेजे जाने वाले उपहार के साथ सावित्री की मीठी स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। अनेक वन, पर्वत, नदी, नाले और मैदान के पास दूर से एक मुखाकृति बार-बार नेत्रों के सामने आकर उसके रोम-रोम को पुलकित कर रही है। ऐसा लगता है कि सामने दीवार पर लटकी हुई उसके भाई की तस्वीर हँसकर बोल उठेगी।

(घ) निर्मला के फूट-फूट कर रोने का कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

निर्मला अपने भाई कमल को लेकर मुहर्रम का जुलूस देखने गई है। भीड़ काफी है। यों तो वह कमल का हाथ सावधानी से पकड़ें हुई थी लेकिन पता नहीं कब उसकी पकड़ ढीली पड़ गई और कमल भीड़ में खो गया। जैसे ही निर्मला को एहसास हुआ कि उसका भाई खो गया है, वह फूट-फूटकर रोने लगी।

(ङ) कमल और निर्मला का आपस में लड़ना और फिर एक-दूसरे से मिलने को आतुर होना वस्तुतः आत्मीय स्नेह का ही प्रमाण है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर

भाई-बहन का आपस में लड़ना और फिर एक हो जाना जग जाहिर है। निर्मला कमल से चार साल बड़ी है। वह कमल पर रौब जमाती है। उसे बात-बात पर डांटती है। अपना कोई सामान उसे छूने नहीं देती है। कमल बेचारा परेशान रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोनों के बीच प्रेम नहीं है। दरअसल दोनों एक-दूसरे को हृदय से चाहते हैं। कमल जब खो जाता है तो निर्मला बेचैन हो उठती है। वह फूट-फूटकर रोती है। इधर कमल भी अपनी दीदी से मिलने के लिए आतुर है।

भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का सही उच्चारण कीजिए

श्वेत, स्मृतियाँ, मुखाकृति, प्रेमाश्रु, झिड़कियाँ, प्रस्फुटित, चित्ताकर्षक

उत्तर

स्वयं करें।

प्रश्न 5.

उत्तर

अन्तस्थल, स्कूल, झुंझलाकर, तस्वीर

प्रश्न 6.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए
रोम-रोम पुलकित होना, होश-हवास गुम होना, चेहरे का रंग सफेद पड़ना, फूट-फूट कर रोना।

उत्तर

रोम-रोम पुलकित होना-भाई से मिलते ही रमा के रोम-रोम पुलकित हो उठे। होश-हवास गुम होना-जैसे ही तेंदुआ गांव में घुसा, लोगों के होश-हवास गुम हो गए।

चेहरे का रंग सफेद पड़ना-परीक्षा में फेल होने की खबर सुनते ही रमण के चेहरे का रंग सफेद पड़ गया। फूट-फूटकर रोना-बच्चे को फूट-फूटकर रोते देखकर मैं विचलित हो उठी।

प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों में से हिंदी (तत्सम्, तद्भव) और आगत (अंग्रेजी तथा उद्र) शब्द पृथक पृथकू लिखिए

बॉक्स, आश्वासन, चीज़, बाथरूम, बैग, मुस्कुराना, ग्रामोफोन, खूब, मामला, शरारत, स्कूली, हल्की, आफत,
शक्ल-सूरज, जुलूस, दरवाज़ा, गरीब, होश-हवास, सम्मोहन, नेपत्थ्य, सुनसान, जरूर, नूतन

उत्तर

हिन्दी (तत्सम, तद्भव)-आश्वासन, चीज़, मुस्कुराना, मामला, शरारत, हल्की, शक्ल-सूरत, जुलूस, दरवाज़ा, गरीब, होश-हवास, सम्मोहन, नेपथ्य, सुनसान, नूतन।

आगत (अंग्रेजी तथा उर्दू)-बॉक्स, बाथरूम, बैग, ग्रामोफोन, खूब, स्कूल, आफत, जरूर।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर व्यक्तिवाचक, जातिवाचक व भाववाचक संज्ञा को छांटकर लिखिए

(क) तितली के एक पंख की कढ़ाई की जा चुकी थी।
(ख) उदास-सा मुख लिए निर्मला स्कूल चली गई।
(ग) एकाएक सावित्री के चेहरे पर हँसी आ गई।
(घ) पाँच बजे मोहर्रम का जुलूस निकलने वाला था।
(ङ) सावित्री ने कॉपी रखने के लिए कुर्सी की सफाई की।

उत्तर

व्यक्तिवाचक संज्ञा-निर्मला, सावित्री, स्कूल,
जातिवाचक संज्ञा-तितली, कॉपी, कुर्सी, पंख,
भाववाचक संज्ञा-कढ़ाई, हँसी, सफाई


📚 All Chapters:

Comments