MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 15 स्पष्टवादी प्रश्न उत्तर

Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 15 स्पष्टवादी

By StudyEducation


सुगम भारती कक्षा 6 पाठ 15 स्पष्टवादी प्रश्न उत्तर हिंदी


वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए

1. दिन – (क) अभिनेता

2. संगीत – (ख) प्रार्थी

3. क्षमा – (ग) वादन

4. रंगमंच – (घ) रात

उत्तर

1. (घ), 2. (ग), 3. (ख), 4. (क)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. मि. रौनकलाल हमेशा…….की चेष्टा करते हैं। (भाषण देने/चुप रहने)
2. अन्दर से वह संवाद…….बोल रहे थे। (अटककर/धाराप्रवाह)
3. किसी तरह वह नाटक….हुआ। (गाकर/लिखकर)
4. लालाजी गाना……..बोले। (गाकर लिखकर)

उत्तर

1. भाषण देने
2. धाराप्रवाह
3. समाप्त
4 गाकर।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) खरा आदमी कैसी बातें नहीं करता?

उत्तर

खरा आदमी चिकनी चुपड़ी बातें नहीं करता।

(ख) साहित्यकार की जयंती पर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे?

उत्तर

साहित्यकार की जयंती पर कविता पाठ, संगीत-वादन तथा दो नृत्य आयोजित किए गए थे।

(ग) लालाजी, चतुर्वेदी जी की किस बात पर बिगड़ गए?

उत्तर

चतुर्वेदी जी ने लालाजी के गाने को पसंद नहीं किया और कहा कि आप अपना समय व्यापार बढ़ाने में लगाएँ तो बेहतर होगा। इसी बात पर लाला जी भड़क गए।

(घ) लोग सेठ जी की आवाज की तुलना किससे करते थे?

उत्तर

लोग सेठ जी की आवाज की तुलना ‘लता मंगेशकर’ और ‘मोहम्मद रफी’ से करते थे।

(ड) किशोरीलाल कौन थे? उन्हें क्या खत सवार थी?

उत्तर

किशोरीलाल लेखक के बॉस थे। उन्हें यह खब्ल सवार थी कि वे बहुत बड़े संगीतज्ञ हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) लेखक को सबसे सरल क्या बनना लगा और क्यों ?

उत्तर

लेखक को सबसे सरल स्पष्टवादी बनना लगा। उन्हें लगा कि सच्चाई की राह सीधी होती है। झूठ बोलने और चिकनी-चुपड़ी बातें करने में खतरा अधिक है। इसलिए उन्होंने स्पष्टवादिता को अपनाया।

(ख) रौनकलाल जी को क्या मर्ज था और उसका क्या परिणाम निकला?

उत्तर

रौनकलाल जी को भाषण देने का मर्ज था। वे जब भाषण देते थे तो समय, प्रसंग और श्रोता की’ रुचि का खयाल नहीं रखते थे। परिणाम यह हुआ कि एक दिन उन्होंने अपने भाषण से एक उत्सव का सत्यानाश कर दिया और फिर इसी बात पर लेखक से उनकी झड़प हो गई।

(ग) संयोजक विद्यार्थी ने रौनकलाल के सामने क्या प्रस्ताव रखा?

उत्तर

संयोजक विद्यार्थी को रोनकलाल के भाषण देने के मर्ज का पता नहीं था। अज्ञानतावश उसने रौनकलाल से साहित्यकार के जीवन के बारे में पाँच मिनट बोलने का प्रस्ताव रखा। नतीजा यह हुआ कि उनके भाषण ने पूरे उत्सव को मटियामेट करके रख दिया।

(घ) लेखक घर में स्पष्टवादी क्यों नहीं बन सका?

उत्तर

लेखक घर में स्पष्टवादी नहीं बन सका क्योंकि इस आदत के कारण पत्नी से कई बार उनकी झड़प होने से बची। उनका जीवन दूभर हो गया। अतः उन्होंने स्पष्टवादिता को त्यागने का फैसला कर लिया।

(ड) लेखक कटुवादी होने से क्यों बचना चाहता था?

उत्तर

लेखक कटुवादी होने से इसलिए बचना चाहता था ताकि वह सबका प्रिय बना रह सके। उसकी जिंदगी
चैन से गुजरे तथा उसके मित्र और सगे-संबंधी उससे खुश रह सकें।

भाषा की बात

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए

दूनीया, नीदेशक, कवी, जिंदगी

उत्तर

दुनिया, निदेशक, कवि, जिंदगी

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों का उच्चारण करते हुए हिंदी अंग्रेजी और उर्दू के शब्द छाँटकर लिखिए

स्पष्टवादी, मिस्टर, प्रतिज्ञा, गोष्ठी, बॉस, फर्म, सम्मेलन, मेहरबान, आरम्भ, मर्ज, चिट, रोशन, पैन, महफिल।

उत्तर


📚 All Chapters:

Comments