MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 15 छोटा जादूगर प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 15 छोटा जादूगर
By StudyEducation
बोध प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) छोटे जादूगर से लेखक की पहली मुलाकात कहाँ हुई।
उत्तर
छोटे जादूगर से लेखक की पहली मुलाकात कार्निवाल के मैदान में हुई।
(ख) लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर क्या पूछा?
उत्तर
लेखक ने छोटे जादूगर से पहली बार मिलने पर पूछा कि “क्यों जी, तुमने इसमें क्या देखा? और उस परदे में क्या है? ”
(ग) छोटे जादूगर का खेल उस दिन क्यों नहीं जमा ?
उत्तर
छोटे जादूगर का खेल उस दिन इसलिए नहीं जमा क्योंकि उसे अपनी बीमार माँ की बीमारी की दशा सताये जा रही थी। साथ ही उसे माँ के कहे शब्द बार-बार उसके मस्तिष्क में काँध रहे थे कि वह उस दिन जल्दी लौटकर आ जाए, क्योंकि उनकी घड़ी समीप ही थी।
(घ) बालक का नाम छोटा जादूगर क्यों पड़ा?
उत्तर
बालक की उम्र तेरह-चौदह वर्ष की रही होगी। वह अपनी जीविका के लिए ताश, गुड़िया, बन्दर आदि के खेल दिखाता था। इन खेलों से लोगों का मनोरंजन करता था। इसलिए उसका नाम छोटा जादूगर पड़ गया।
(ङ) छोटे जादूगर के किन-किन गुणों ने तुम्हें प्रभावित किया ?
उत्तर
छोटा जादूगर दुःख और पीड़ा की अवस्था में धीरज धरे हुआ था। वह अपनी माँ की बीमारी की दवाई के लिए खेल दिखाता है। वह किसी के सामने भीख के लिए हाथ नहीं बढ़ाता है। उसे परिश्रम करने में विश्वास है। वह बोलचाल में चतुर है, साहसी है। वह अभिवादनशील है।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) …………के मैदान में बिजली जगमगा रही थी।
(ख) मैं सच कहता हूँ बाबूजी ………… बीमार हैं।
(ग) ………… कहिए यह मेरा नाम है।
(घ) माँ ने कहा था कि आज चले आना मेरी घड़ी …………. है।
उत्तर
(क) कार्निवाल
(ख) माँ
(ग) छोटा जादूगर
(घ) तुरन्त, समीप।
भाषा अध्ययन
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण करते हुए वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए
प्रगल्भता, तथ्य, उद्यान, स्वार्थी, इया, धैर्य।
उत्तर
बालकों में प्रगल्भता का गुण शिक्षा से विकसित होता
उसके तर्क तथ्यपूर्ण थे।
देशी दवाओं की प्रदर्शनी शहर के प्रसिद्ध पालिका उद्यान में लगाई गई है।
कुछ स्वार्थी लोग शहर के शान्त वातावरण को बिगाड़
ईर्ष्या से मनुष्य की विचार-शक्ति दूषित हो जाती है।
विपत्ति में धैर्य से कार्य लेना चाहिए।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित तालिका के ‘क’ खण्ड में मुहावरे और ‘ख’ खण्ड में अर्थ दिए हैं। ‘ग’ खण्ड में मुहावरों के सामने सही अर्थ लिखिए।

उत्तर
1.→ (य), 2. → (द), 3. + (अ), 4.→ (स), 5.+ (ब)।
प्रश्न 3.
संवादपूर्ण उतार चढ़ाव (अनुतान) वाले पाँच वाक्य लिखिए और उन्हें बोलकर प्रभाव पैदा करने का प्रयास करिए, अर्थ पर भी ध्यान दीजिए।
उत्तर
“माता जी विदेश गई हैं।” “क्यों?
“अपनी पढ़ाई के लिए” सगर्व बोला
“और तुम्हारी छोटी बहन” ?
“वह यहाँ पढ़ती है।”
“और तुम यहाँ क्या कर रहे हो ?”
प्रश्न 4.
पाठ में से विशेषण विशेष्य छाँटकर तालिका बनाइए
उत्तर
पक्का निशानेबाज, लाल कमलिनी, छोटी झील, छोटा जादूगर, समग्र संसार।
उपर्युक्त में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और शेष विशेष्य।
प्रश्न 5.
नीचे लिखे शब्दों में अनुस्वार के स्थान पर पंचम वर्ण का प्रयोग कीजिए
क-वर्ग-कंगन, अंक, शंख, गंगा।
च-वर्ग-पंच, गुंजन, खंजन, रंजन।
ट-वर्ग-पंडा, पंडित, घंटा, ठंडा।
त-वर्ग-पंत, चंदन, धंधा, कंधा।
प-वर्ग-पंप, कंप, मंदिर, दंभ।
उत्तर
क-वर्ग-कङ्गन, अङ्क, शङ्ख, गंगा।
च-वर्ग-पञ्च, गुञ्जन, खञ्जन, रजन।
ट-वर्ग-पण्डा, पण्डित, घण्टा, ठण्डा।
त-वर्ग-पन्त, चन्दन, धन्धा, कन्धा।
प-वर्ग-पम्प, कम्प, मन्दिर, दम्भ।
📚 All Chapters:
- Chapter 1 मेरी भावना
- Chapter 2 दादी की घड़ी
- Chapter 3 मेरी वसीयत
- Chapter 4 दो कविताएँ
- Chapter 5 मध्यप्रदेश का वैभव
- Chapter 6 राखी का मूल्य
- Chapter 7 नीति के दोहे
- Chapter 8 डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरक प्रसंग
- Chapter 9 गौरैया
- Chapter 10 सुभाषचन्द्र बोस का पत्र
- Chapter 11 वात्सल्य के पद
- Chapter 12 नींव का पत्थर
- Chapter 13 अगर नाक न होती
- Chapter 14 मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है
- Chapter 15 छोटा जादूगर
- Chapter 16 नरबदी
- Chapter 17 और भी दूँ
- Chapter 18 लोकमाता : अहिल्याबाई
- Chapter 19 ज्ञानदा की डायरी
- Chapter 20 महान् वैज्ञानिक : डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण
- Chapter 21 माँ! कह एक कहानी
- Chapter 22 महाराजा श्री अग्रसेन
- Chapter 23 कर्तव्य पालन
- Chapter 24 बुन्देलखण्ड केशरी-महाराजा छत्रसाल
Comments
Post a Comment